फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A true devotee never cheats: Pandit Rajesh

कभी छल नहीं करता सच्चा भक्त : पंडित राजेश

Sat, 31 May 2025 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 31 May 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
A true devotee never cheats: Pandit Rajesh
कथा सुनाते हुए पं​डित राजेश दीक्षित। स्रोत आयोजक
लखीमपुर खीरी। शारदा नगर रोड स्थित श्री वेदमाता गायत्री प्रज्ञा पीठ रौली रामापुर में पांच कुंडलीय गायत्री महायज्ञ के चौथे दिन शनिवार को यज्ञाचार्य कथा व्यास पंडित राजेश दीक्षित ने श्रीमद् प्रज्ञा पुराण की कथा सुनाई।
विज्ञापन

कहा कि भक्ति समर्पण का नाम है। सच्चा भक्त कभी छल का व्यवहार नहीं कर सकता। प्रभु केवल प्रेम के भूखे हैं। जब तक हृदय में काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार का बसेरा है, तब तक वह मन से मंदिर में नहीं आ सकता। सच्चा समर्पण मीरा ने भी किया था, तो भगवान उनके साथ नाचते-गाते थे। उनका विष का प्याला भी अमृत हो गया। सर्प पिटारी फूलों की माला बन गई।
विज्ञापन

जब समर्पण भाव जागता है, तब भक्त और भगवान एकाकार हो जाते हैं। इस दौरान पंडित राम शर्मा, भगवती देवी शर्मा, पंडित अवधेश बाजपेई, अभिनव बाजपेई, वैभव वाजपेई, पंडित अवधेश त्रिवेदी आदि मौजूद रहे। श्री वेदमाता गायत्री प्रचार समिति के संस्थापक अध्यक्ष पंडित राजेश दीक्षित ने बताया कि रविवार को कथा का विश्राम है। इस दिन भंडारे का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed