{"_id":"6751e6819e025752b909da95","slug":"a-tractor-trolley-suddenly-caught-fire-in-lakhimpur-kheri-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में आग का तांडव: ट्रैक्टर-ट्राली में अचानक लगी आग, गोमती नदी में घुसकर बुझाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में आग का तांडव: ट्रैक्टर-ट्राली में अचानक लगी आग, गोमती नदी में घुसकर बुझाई आग
Thu, 05 Dec 2024 11:14 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:14 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक हादसा सामने आया है। जहां एक ट्राली आग का गोला बन गईष चालक ने ट्रॉली समेत ट्रैक्टर को गोमती नदी में घुसा दिया।
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी के बरबर में बृहस्पतिवार को ऐसी घटना हुई, जिससे अफरातफरी मच गई। दरअसल आग का गोला बनी ट्राली देख लोग दंग रह गए। चालक ने ट्राली समेत ट्रैक्टर गोमती नदी में घुसा दिया, तब आग बुझी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार देर शाम करीब सात बजे किसान बलदेव सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी कारी फार्म रामपुर थाना मोहम्मदी बरबर क्षेत्र में गन्ने की पताई को मशीन से गट्ठर बनाकर ट्रॉली में लादकर बरबर औरंगाबाद रोड पर आ रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान हेल्फर कौशल ने पीछे से गट्ठर को जलते देखा। पतासी सूखी होने के कारण ट्राली आग का गोला बन गई। यह देख ट्रैक्टर ड्राइवर बल्देव सिंह ने हिम्मत दिखाकर ट्रैक्टर को दौड़ा दिया और ट्रॉली को गोमती नदी में घुसा दिया। इससे आग बुझ गई । गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हो हुई। ट्राली में आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन