फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A special train will go from Kasganj to Jhusi via Mailani and Lakhimpur

Lakhimpur Kheri News: कासगंज से मैलानी, लखीमपुर होकर झूसी जाएगी स्पेशल ट्रेन

Fri, 26 Dec 2025 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 26 Dec 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
A special train will go from Kasganj to Jhusi via Mailani and Lakhimpur
मैलानी। रेलवे की ओर से प्रयागराज के माघ मेला जाने वाले श्रद्धालुओं की अतिरिक्त सुविधा के लिए कासगंज-झूसी वन वे माघ मेला विशेष गाड़ी 28, 29 और 30 दिसंबर को संचालित की जाएगी, जो मैलानी, लखीमपुर होते हुए प्रयागराज तक जाएगी।
विज्ञापन

एनई रेलवे इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा के मुताबिक, ट्रेन नंबर 00501 कासगंज-झूसी विशेष गाड़ी कासगंज से 15.00 बजे प्रस्थान कर बदायूं से 15.50, बरेली सिटी से 17.00, इज्जतनगर से 17:30, भोजीपुरा से 18:10, पीलीभीत से 19:00, पूरनपुर से 19:40, मैलानी से 20:45, लखीमपुर से 21:27, सीतापुर से 22:20, बुढ़वल से 23:55, गोंडा से 01:05, बस्ती से 02:20, गोरखपुर से 04:10, देवरिया से 05:05, भटनी से 05:30, बेल्थरा रोड से 06:05, मऊ से 06:50, औड़ीहार से 07:55, वाराणसी सिटी से 08:55, वाराणसी जंक्शन से 09:15, बनारस से 09:35, माधोसिंह से 10:20, ज्ञानपुर रोड से 10:40 बजे प्रस्थान कर झूसी 11:30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

इस गाड़ी में साधारण द्वितीय/शयनयान श्रेणी के 14 तथा एसएलआर के दो कोच सहित 16 कोच लगाए जाएंगे। इस गाड़ी में सभी कोच अनारक्षित होंगे।
लालकुआं-झूसी 30 दिसंबर को जाएगीः एनई रेलवे गोरखपुर के डिप्टी काॅमर्शियल मैनेजर पीके अस्थाना की ओर से जारी पत्र के मुताबिक, ट्रेन नंबर 00502 लालकुआं-झूसी वन वे विशेष गाड़ी 30 दिसंबर को लालकुआं से 1500 बजे चलकर भोजीपुरा से 16:50, पीलीभीत से 17:35, पूरनपुर से 18:20, मैलानी से 19:20, लखीमपुर से 20:10, सीतापुर से 21:00, बुढ़वल से 21:25, गोंडा से 23:45, बस्ती से 00:52, गोरखपुर से 02:40, देवरिया सदर से 03:50, मऊ से 05:30, औड़िहार जंक्शन से 06:30, वाराणसी जंक्शन से 07:45, बनारस सिटी से 08:00, माधोसिंह से 08:40, ज्ञानपुर रोड से 08:57 बजे चलकर 10:15 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। इस गाड़ी में भी दो एसएलआर सहित 14 कोच लगाए जाएंगे और सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed