{"_id":"6009bb688ebc3e2e7b61093e","slug":"a-retired-young-soldier-dies-after-falling-from-the-ladder-lakhimpur-news-bly434508899","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंह दबाकर की गई थी अशोक कुमार की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंह दबाकर की गई थी अशोक कुमार की हत्या
विज्ञापन
ममरी। थाना हैदराबाद क्षेत्र के गांव कोरैया सेमरई निवासी अशोक कुमार की मुंह दबाकर हत्या की गई थी। इस बात की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर दो लोगों को नामजद करते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव कोरैया निवासी अशोक कुमार 18 जनवरी की सुबह गांव के ही अपने साथी प्रदीप कुमार और मनजीत उर्फ अन्नू के साथ जलालपुर स्थित गुड्डू के गन्ना कोल्हू पर काम करने गया था। 19 जनवरी की सुबह उसका शव गांव के समीप देवस्थान के पास खेत में पड़ा मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुंह दबाकर हत्या होने की बात सामने आई है। मृतक की पत्नी माया देवी की तहरीर पर प्रदीप कुमार और मनजीत उर्फ अन्नू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। इधर, माया देवी, उसकी सास सुहागा, देवरानी विद्यावती, जेठ मायाराम आदि परिवार वालों का कहना है कि पिछले हफ्ते पिता राम भरोसे की मृत्यु हो गई थी, जिनकी तेहरवीं होनी थी। अशोक दोनों साथियों के साथ बाइक पर बैठकर जलालपुर कोल्हू मालिक से पांच हजार रुपये लेने गया था। तीनों दारु पीने के आदी थे। जलालपुर से लौटते वक्त दोनों साथियों ने अशोक को मुंह दबाकर मार डाला है।
मृतक की पत्नी माया देवी की तहरीर पर गांव कोर्रैया निवासी प्रदीप कुमार, मनजीत उर्फ अन्नू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
सुनीत कुमार, एसओ थाना हैदराबाद।