फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A report has been filed in the case of demanding extortion money from a bullion trader

Lakhimpur Kheri News: सराफा व्यवसाई से रंगदारी मांगने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Wed, 25 Sep 2024 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
A report has been filed in the case of demanding extortion money from a bullion trader
सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के सराफा व्यवसाई को फोन करके 12 लाख रुपये रंगदारी मांगे जाने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कस्बा बेहजम में संगम रस्तोगी की सोने-चांदी की दुकान है। संगम रस्तोगी ने बताया कि 19 सितंबर को मोबाइल नंबर 6391178936 से व्हाट्सऐप कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि 12 लाख रुपये लेकर धवन पेट्रोल पंप के पास आ जाओ। न आने पर जान से मार देंगे। सोमवार देर शाम सीओ मितौली और क्राइम ब्रांच की टीम भी मामले की जांच करने पहुंची। अब तक पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस ने कॉल करने वाले अज्ञात आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



कुछ लोगों को बुलाकर उनसे पूछताछ की जा रही है। कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। इनके जरिए पुलिस टीम जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करते हुए घटना खुलासा करेगी। - सुनीता कुशवाहा, थानाध्यक्ष नीमगांव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed