फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A report has been filed against four people, including the director of Ayan Agro

Lakhimpur Kheri News: अयान एग्रो के निदेशक सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 27 Nov 2025 02:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 27 Nov 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
A report has been filed against four people, including the director of Ayan Agro
लखीमपुर खीरी। किसानों को खराब बीज की आपूर्ति का मामला सही पाया गया। इसके बाद अयान एग्रो जेनेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद के प्रबंध निदेशक और क्षेत्रीय प्रबंधक सहित चार लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना शारदानगर क्षेत्र के गांव पतरासी, बड़ागांव तथा अन्य किसानों मोहम्मद आदिल, शफीक, मोहम्मद अरशद और सैयद अली ने 23 सितंबर से 2 नवंबर 2025 के बीच शिकायत की थी कि पतरासी स्थित वर्मा बीज भंडार और किसान सेवा केंद्र से खरीदी गई धान की सोनल प्रजाति के बीज खराब थे, जिससे उनकी फसल बर्बाद हो गई। सहायक विकास अधिकारी नकहा की जांच में पाया गया कि फसल की लगभग आधी बालियों में दाना विकसित नहीं हुआ, जिससे उपज में गिरावट की आशंका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed