फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A pinnacle fell from the VIP gate, a major accident was averted

Lakhimpur Kheri News: वीआईपी द्वार से कंगूरा गिरा, बड़ा हादसा बचा

Tue, 30 Jun 2026 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 30 Jun 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
A pinnacle fell from the VIP gate, a major accident was averted
गोला में निर्माणाधीन कॉरिडोर के वीआईपी द्वार से गिरा कंगूरा। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। मंगलवार सुबह निर्माणाधीन कॉरिडोर के वीआईपी द्वार के ऊपर लगाया गया नक्काशीदार कंगूरा और कुछ पत्थर खिसककर नीचे गिर गए। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन

निर्माणाधीन वीआईपी द्वार के ऊपर नक्काशीदार कंगूरे लगाए गए हैं। मंगलवार सुबह द्वार के दाहिनी ओर का कंगूरा और कुछ पत्थर अचानक नीचे गिर गए। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए, जो चर्चा का विषय बने हुए हैं।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के एपीएम पवन श्रीवास्तव ने बताया कि कंगूरे का निर्माण सोमवार शाम को ही किया गया था। पत्थरों को पूरी तरह फिक्स होने में समय लगता है। रात में बारिश होने से फिक्सिंग में दिक्कत आ गई। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed