फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A park will be built in Swaroop Nagar on the theme of Appu Ghar in Delhi

Lakhimpur Kheri News: दिल्ली के अप्पू घर की थीम पर बनेगा स्वरूप नगर में पार्क

Sun, 18 Jan 2026 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 18 Jan 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
A park will be built in Swaroop Nagar on the theme of Appu Ghar in Delhi
मोहल्ला सिकटिहा के स्वरूपनगर में निर्माणाधीन पार्क। संवाद
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला सिकटिहा के स्वरूप नगर में बन रहा पार्क दिल्ली के अप्पू घर की थीम पर तैयार होगा। मुख्यमंत्री वैश्विक नगर विकास योजना के तहत नगर पालिका का चयन होने के बाद इस महत्वाकांक्षी परियोजना को स्वीकृति मिली है। 10 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में बनने वाले इस पार्क पर लगभग 1.50 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

यह पार्क खास तौर पर 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। इसमें कोलंबस राइड, झूले, ब्रेक डांस सहित कई आधुनिक और सुरक्षित मनोरंजन के उपकरण लगाए जाएंगे। इसके अलावा पार्क में शहरवासियों की सुविधा के लिए खान-पान के पांच स्टाल, सुंदरीकरण, सुव्यवस्थित पाथ-वे और सोलर लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गार्ड रूम भी बनाया जाएगा, जिससे पार्क में आने वाले लोगों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।
विज्ञापन


नगर पालिका के अनुसार इस पार्क के बनने से न सिर्फ बच्चों को बल्कि पूरे शहर को एक नया और आधुनिक मनोरंजन स्थल मिलेगा। इससे क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी और लोगों को परिवार के साथ समय बिताने का बेहतर विकल्प भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
वर्जन...
पार्क निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही यह सौगात क्षेत्र के लोगों को मिलेगी। नगर को सुविधायुक्त और सुंदर बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
- डॉ. इरा श्रीवास्तव, पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed