फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A month's power Bill 77 thousand rupees

एक महीने का बिजली बिल 77 हजार रुपये

Fri, 15 May 2015 07:11 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 15 May 2015 07:11 PM IST
विज्ञापन
शहर में घरेलू बिजली कनेक्शनों के आईडीएफ बिलों में हो रही घपलेबाजी का एक और मामला सामने आया है। प्राइवेट कंपनी के मीटर रीडर ने राजगढ़ मोहल्ले में एक महीने का बिजली बिल 77 हजार रुपये निकाल दिया है। कई दिनों तक बिजली दफ्तर के चक्कर काटने के  बावजूद अभी तक बिल दुरुस्त नहीं किया गया है।
विज्ञापन

राजगढ़ निवासी नीरज मिश्रा का कहना है कि उनके यहां फरवरी माह का बिजली बिल 772 आया था, जिसे उन्होंने जमा कर दिया था। उसके बाद मार्च महीने में 77,359 रुपये का बिजली बिल आ गया। जबकि दोनों महीनों में औसतन एक समान बिजली खर्च हुई है। नीरज ने बिल सही कराने के लिए खंड कार्यालय से लेकर एसडीओ कार्यालय तक के कई चक्कर लगाए, लेकिन अभी तक बिल ठीक नहीं किया गया है। नीरज की तरह ही शहर के तमाम उपभोक्ता बढ़े हुए बिलों को लेकर अधिकारियों के पास दौड़ रहे हैं। वहीं अधिकारियों का कहना है कि मीटर रीडर घर बैठे बिल बना रहे हैं, इससे दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed