फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A leopard carried away a sleeping woman from her home, leading to her death

Lakhimpur Kheri News: घर में सो रही महिला को उठा ले गया तेंदुआ, माैत

Sun, 26 Apr 2026 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 26 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
A leopard carried away a sleeping woman from her home, leading to her death
रमियाबेहड़ (खीरी)। सिंगाही थाना क्षेत्र के सहिजना गांव में शनिवार देर रात एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन

सहिजना गांव निवासी माता प्रसाद मौर्य की पत्नी संध्या देवी (30) घर में चारपाई पर बच्चों के साथ सो रही थीं। देर रात तेंदुआ घर में घुस आया और उन्हें जबड़े में दबोचकर घसीटते हुए ले गया। बच्चों के शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण जाग गए।
विज्ञापन

ग्रामीण टॉर्च और लाठी-डंडे लेकर तलाश में निकले। घर से करीब 50 मीटर दूर संध्या गंभीर हालत में मिलीं, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। तेंदुआ मौके से खेतों की ओर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर सिंगाही थानाध्यक्ष दिलीप चौबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed