{"_id":"6aa43b6942473ee23d02b29e","slug":"a-leopard-appeared-in-front-of-a-young-man-going-to-the-field-to-collect-fodder-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-184720-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: चारा लेने खेत जा रहे युवक के सामने आया तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: चारा लेने खेत जा रहे युवक के सामने आया तेंदुआ
Fri, 11 Sep 2026 11:03 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
मल्लबेहडं़ गांव के पास खेतों में चहलकदमी करता तेंदुआ ।स्रोत: वीडियो ग्रैब
धौरहरा। मल्लबेहड़ गांव में शुक्रवार सुबह चारा लेने खेत जा रहे युवक के सामने अचानक तेंदुआ आ गया। युवक ने पीछे हटकर किसी तरह अपनी जान बचाई और गांव पहुंचकर ग्रामीणों को जानकारी दी।
तेंदुआ दिखाई देने की सूचना के बाद गांव में दहशत फैल गई। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। ग्रामीण अब अकेले खेतों की ओर जाने से कतरा रहे हैं।
मल्लबेहड़ निवासी अमित शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे चारा लेने खेत की ओर जा रहे थे। भगौती प्रसाद के खेत के पास सड़क से गुजरते समय उनकी नजर अचानक तेंदुए पर पड़ी। घबराकर वह पीछे हट गए और सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तेंदुआ दोबारा दिखाई नहीं दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि खेतों और आसपास तेंदुए की मौजूदगी से खतरा बना हुआ है। खेती-किसानी और चारा लेने के लिए खेतों में जाने वाले लोगों में चिंता है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए जल्द कार्रवाई और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय वनाधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मल्लबेहड़ में तेंदुआ होने की सूचना मिली है। टीम को मौके पर भेजकर तेंदुए की गतिविधियों और मौजूदगी के संकेत तलाशे जा रहे हैं। लोकेशन ट्रेस होने के बाद पिंजरा लगाकर उसे पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- --
अकेले खेतों में न जाने की दी सलाह
क्षेत्रीय वनाधिकारी ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने अकेले खेतों की ओर जाने और झाड़ियों व सुनसान स्थानों पर जाने से बचने को कहा है। तेंदुआ दिखाई देने पर उसके पास जाने, घेरने या पकड़ने का प्रयास न करने और तत्काल वन विभाग को सूचना देने की सलाह दी है।
-- -- -- -- -- -
रघवापुर बेलिहान में भेड़ों पर हिंसक वन्यजीव का हमला, दो की मौत
महेवागंज/फूलबेहड़। रघवापुर बेलिहान गांव में बृहस्पतिवार देर रात बाड़े में बंद भेड़ों पर हिंसक वन्यजीव ने हमला कर दिया। हमले में दो भेड़ों की मौत हो गई। दो भेड़ें अधखाई मिलीं, जबकि दस अभी लापता हैं। दो अन्य भेड़ें गंभीर रूप से घायल हैं। वन विभाग के अनुसार पानी भरा होने के कारण पैरों के निशान स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
वनरेंज गोला की अंदेशनगर बीट के रघवापुर निवासी छविनाथपाल ने बताया कि उन्होंने सरकारी स्कूल के पीछे घर के पास खेत में बाड़ा बनाकर करीब 90 भेड़ें पाल रखी हैं। बृहस्पतिवार देर रात कुछ भेड़ें चीखती हुई घर पहुंचीं। बाड़े में जाकर देखा तो दो भेड़ें अधखाई पड़ी थीं। दो अन्य की गर्दन पर गहरे जख्म थे। बाड़े के अंदर और आसपास किसी जंगली जानवर के पैरों के निशान दिखाई देने की बात भी उन्होंने कही।
उन्होंने बताया कि अभी भी दस भेड़ें लापता हैं। घटना की सूचना पर वनकर्मियों ने मौके का मुआयना किया। पशु चिकित्साधिकारी जितेंद्र मणि त्रिपाठी ने मृत भेड़ों का पोस्टमाॅर्टम किया।
रेंजर अमित कुमार सिंह ने बताया कि बाड़े में किस जानवर ने हमला किया, यह अभी स्पष्ट नहीं है। संवाद