फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A grand meeting will be held in Puranpur on the completion of 25 years of MSP: VM Singh

एमएसपी के 25 साल पूरे होने पर पूरनपुर में करेंगे महापंचायत : वीएम सिंह

Sun, 05 Oct 2025 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 05 Oct 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
A grand meeting will be held in Puranpur on the completion of 25 years of MSP: VM Singh
पलिया समिति में आयोजित कार्यक्रम में बोलते राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीए - फोटो : अमर उजाला
पलियाकलां। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह ने शनिवार को पलिया गन्ना समिति में किसानों को संबोधित किया। कहा कि आज की सरकारें किसानों के हित में कार्य करती नहीं दिख रही हैं, भारत कृषि प्रधान देश होने के बाद भी किसानों के हालात आज सबके सामने हैं।
विज्ञापन

किसान बाढ़ से जहां अपनी फसल नहीं बचा पा रहा है तो वहीं पंजाब में हालात आपके सामने हैं। ऐसे में 26 अक्तूबर को पूरनपुर में महापंचायत की जाएगी, जिसमें किसानों की समस्याओं को उठाया जाएगा।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह गन्ना समिति में किसानों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महापंचायत में एमएसपी को लेकर चर्चा होगी। 26 अक्तूबर को एमएसपी लागू होने के 25 साल पूरे हो रहे हैं और आज भी कई फसलों पर किसानों को एमएसपी नहीं मिल पा रही है और न ही सरकारें एमएसपी की गारंटी ही दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की बाढ़, गन्ना भुगतान, फसलों से संबंधित समस्याओं को भी वीएम सिंह ने प्रमुखता दी और इसके बारे में अपनी तरफ से कई बातें बताईं, जिनका किसानों ने समर्थन किया। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व ब्लाक प्रमुख गुरप्रीत सिंह जार्जी, समिति अध्यक्ष अभिषेक अवस्थी, पूर्व अध्यक्ष विकास कपूर, किसान संगठन के जिला उपाध्यक्ष तेजेंद्र सिंह गिल, तहसील अध्यक्ष तरसेम सिंह, रमाकांत पांडेय, राजा संधू, गोपी नन्नर, सुहेल खान, जगपाल सिंह, प्रधान राजदीप सिंह रिंकू समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed