फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A committee of district level officers has been constituted for verification of houses

Lakhimpur Kheri News: आवासों के सत्यापन के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की कमेटी गठित

Tue, 06 Jan 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 06 Jan 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
A committee of district level officers has been constituted for verification of houses
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत सेल्फ सर्वे करने वाले आवेदकों का सत्यापन अब 33 जिला स्तरीय अधिकारियों से सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए ब्लाॅक वार टीमें बनाई गई हैं। इन अधिकारियों के सत्यापन के लिए बुधवार को विकास भवन सभागार में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक एसएन चौरसिया ने बताया कि आवास एप पर सर्वे के दौरान सेल्फ सर्वे करने वाले लाभार्थियों का सत्यापन जिला स्तरीय अधिकारियों से कराने के निर्देश हैं। 15 ब्लाॅकों में कुल 33 अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। 100 से अधिक ग्राम पंचायतों वाले ब्लाॅकों में तीन-तीन अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

आवास की गाइडलाइन के अनुसार, यह अधिकारी पात्रता का सत्यापन करेंगे। अधिकारियों को सत्यापन में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए बुधवार को विकास भवन सभागार में अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। साढ़े ग्यारह बजे से होने वाले इस प्रशिक्षण में अधिकारियों से भाग लेने को कहा गया है। प्रशिक्षण में बताया जाएगा कि वह किस तरह सत्यापन करेंगे। ऐप पर ही कैसे पात्र व अपात्र करना है, इसके बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed