{"_id":"698628f88685ed39e700aa2e","slug":"a-case-has-been-filed-based-on-a-taxi-drivers-complaint-regarding-a-conspiracy-to-defraud-korean-citizens-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-167654-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कोरियाई नागरिकों से ठगी की साजिश में टैक्सी चालक की तहरीर पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कोरियाई नागरिकों से ठगी की साजिश में टैक्सी चालक की तहरीर पर केस दर्ज
Fri, 06 Feb 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
ठगी का शिकार कोरियाई नागरिक।संवाद
निघासन (खीरी)। कोतवाली क्षेत्र में लाल मरकरी बेचने का झांसा देकर कोरियाई नागरिकों से ठगी की कोशिश का मामला सामने आया है। टैक्सी चालक की तहरीर पर पुलिस ने धोखाधड़ी समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अलीगढ़ जिले के नौरंगाबाद निवासी चालक मुकेश ने पुलिस को बताया कि बुधवार को एप के माध्यम से दिल्ली से लखीमपुर के लिए एक राइड बुक हुई थी। राइड में दक्षिण कोरिया के जॉनडोंगचुंगजू निवासी ओहजिन सियाक और ली इंचियोल सवार थे। यात्री दिल्ली तक हवाई जहाज से आए थे। यात्रियों के कहने पर पहले वह लखीमपुर के एक होटल में रुका। इसके बाद बृहस्पतिवार को उन्हें लेकर निघासन पहुंचा।
मुकेश के अनुसार, ढखेरवा मार्ग स्थित श्यामल डेयरी के पास उसने दोनों कोरियाई नागरिकों को उतार दिया। वहां पहले से मौजूद सोठियाना निवासी वसीक खान, रिहान और कल्लू सहित कुछ लोगों ने खुद को अमित कुमार बताते हुए लाल मरकरी बेचने का झांसा दिया और उनसे मोटी रकम ऐंठने की साजिश रची।
विज्ञापन
इसी दौरान गोपनीय सूचना पर पहुंचे दरोगा आदित्य यादव ने मौके पर पहुंचकर ठगी की कोशिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों समेत कोरियाई नागरिकों को पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई।
चालक की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।