फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A box of fake liquor recovered at a desi shop, the shop sealed

देसी की दुकान पर एक पेटी नकली शराब बरामद, दुकान की गई सील

Sat, 21 Aug 2021 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
A box of fake liquor recovered at a desi shop, the shop sealed
दो सेल्समैन गिरफ्तार, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में घसियारी मंडी स्थित देसी शराब की दुकान पर आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारा तो मौके पर एक पेटी नकली शराब बरामद हुई। इनकी बोतल पर नकली बारकोड लगा पाया गया है। शराब की जांच में एल्कोहल प्रतिशत निर्धारित मात्रा 42.8 प्रतिशत से कम 34.9 प्रतिशत पाया गया है। आबकारी विभाग ने दो सेल्समैन को मौके से पकड़ा है और लाइसेंसी व उसके बेटे समेत चार आरोपियों के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर ने बताया कि कई दिनों से घसियारी मंडी की देसी शराब की दुकान में नकली शराब बेचे जाने की शिकायतें मिल रहीं थीं। शुक्रवार को आबकारी निरीक्षक प्रथम अवधेश कुमार के नेतृत्व में जांच के लिए टीम मौके पर भेजी गई है, जहां भेष बदलकर सेल्समैन से शराब खरीदी। एक पेटी में 44 पौवा विंडीज ब्रांड नकली बारकोड लगी शराब बरामद की गई। मौके से सेल्समैन बादल और हिमांशु जायसवाल निवासी हसनपुर कटौली को पकड़ा गया। इसके बाद दुकान को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि लाइसेंसी बिशुना जायसवाल और उसके बेटे सुनील जायसवाल निवासी ऊंची भूड़ गोला समेत दोनों सेल्समैन के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दुकान का लाइसेंस निलंबित करने और निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed