{"_id":"690264c587b388245b0ba82b","slug":"a-bag-containing-cash-and-jewellery-was-stolen-after-the-car-window-was-broken-lakhimpur-news-c-4-1-bly1040-755918-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कार का शीशा तोड़कर नकदी और जेवरात से भरा बैग चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कार का शीशा तोड़कर नकदी और जेवरात से भरा बैग चोरी
Thu, 30 Oct 2025 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
मैगलगंज। नेशनल हाईवे-30 पर सीतापुर-खीरी जनपद की सीमा के निकट स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोरों ने नकदी और जेवरात से भरा बैग चोरी कर लिया। घटना बुधवार देर शाम भारत पेट्रोलियम पंप के पास स्थित जीएसआर थाली रेस्टोरेंट पर हुई।
देवरिया निवासी प्रशांत सिंह अपनी पत्नी नेहा व छोटे भाई अभिषेक के साथ कार से उत्तराखंड के रुद्रपुर जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने रेस्टोरेंट पर गाड़ी रोकी। कुछ ही देर बाद अज्ञात चोर कार का पिछला शीशा तोड़कर उसमें रखी बैग लेकर भाग गए।
पीड़ित प्रशांत सिंह के अनुसार, बैग में 23 हजार रुपये नकद, एक सोने का हार, एक बड़ा मंगलसूत्र, एक छोटा लोकेट, एक जोड़ी पायल और तीन अंगूठियां थीं। प्रशांत देवरिया के निवासी हैं, जो रुद्रपुर स्थित एग्रीकल्चर कंपनी में जॉब करते हैं।
विज्ञापन
सूचना पाकर 112 डायल पुलिस व मैगलगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवींद्र कुमार पांडेय ने बताया कि घटना स्थल सीतापुर जनपद के पिसावां थाना क्षेत्र में आता है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है, ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके।