{"_id":"121-99916","slug":"Lakhimpur-99916-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाश ने ससुराल आए युवक को गोली मारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाश ने ससुराल आए युवक को गोली मारी
Lakhimpur
Updated Thu, 14 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मितौली क्षेत्र के गांव बेहड़ा कानाखेड़ा में लूट करने आए थे बदमाश
गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
मितौली। क्षेत्र के गांव बेहड़ा कानाखेड़ा में बदमाशों ने एक घर में धावा बोल दिया। इस दौरान रक्षाबंधन पर ससुराल आए युवक और एक बदमाश से गुत्थमगुत्था हो गई। अपने को घितरा देख बदमाश ने युवक को गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र के लोगोें में दहशत है।
थाना क्षेत्र के ग्राम बेहड़ा कानाखेड़ा निवासी सरोज पुत्र संतराम के घर रात करीब 12 बजे बदमाशों ने धावा बोल दिया। बताते हैं सरोज का बहनोई रामपाल पुत्र गोकरन निवासी जहांसापुर थाना पिसावां जिला सीतापुर रक्षाबंधन में ससुराल आया था। घर के सभी लोग सो रहे थे। तभी बदमाश छत से घर में घुस आए और पास में सो रहा सरोज का बहनोई रामपाल जाग गया। उसने एक बदमाश को पकड़ लिया। रामपाल की पकड़ से अपने को फंसता देख बदमाश ने तमंचे से रामपाल के पैर में गोली मार दी। जिससे रामपाल घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। रात में ही घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली लाया गया। जहां से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत है।