{"_id":"121-99234","slug":"Lakhimpur-99234-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी समिति में युवकों ने फायरिंग कर फैलाई दहशत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी समिति में युवकों ने फायरिंग कर फैलाई दहशत
Lakhimpur
Updated Mon, 04 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े गोलियां तड़तड़ाने से मची अफरा-तफरी
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। शहर के राजापुर मंडी समिति में दो व्यापारियों के बीच उपजे विवाद को लेकर हो रही पंचायत के बीच दबंग युवकों ने वहां पहुंचकर फायरिंग कर दी। इससे मंडी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मंडी समिति में दिनदहाड़े हुई फायरिंग की इस घटना से पुलिस इंकार कर रही है। अभी तक इस मामले में कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई है।
बताते हैं कि रविवार की दोपहर करीब एक बजे राजापुर मंडी समिति में एक व्यापारी ट्रॉली से अनाज तौलाने आया था, बताते हैं इस व्यापारी पर मंडी के ही आढ़ती अंबरीश का 61 हजार रुपया बकाया था। अंबरीश के छोटे भाई विवेक ने जब व्यापारी को दूसरे की आढ़त पर अनाज तोलवाते देखा तो वह व्यापारी के पास पहुंचा और उससे बकाए की तगादेदारी की। इस पर संबंधित आढ़ती से विवेक का विवाद बढ़ गया, दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई। इस विवाद की जानकारी होने पर मंडी के तमाम व्यापारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों में सुलह-समझौता की कोशिश करने लगे। बताते हैं इसी बीच विवाद की खबर मिलने पर एक आढ़ती के दो भाई वहां पहुंचे और लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग कर दी, इससे मंडी में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी ली। हालांकि बाद में तमाम व्यापारियों ने दोनों पक्षों का सुलह-समझौता करा दिया। मामले में पीड़ित व्यापारी अंबरीश ने बताया कि व्यापार मंडल के हस्तक्षेप के कारण समझौता हुआ है। अंबरीश ने इस मामले में कोतवाली पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। इधर सीओ सिटी अवनीश्वर चंद श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस को मौके पर भेजा गया था लेकिन दोनों पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। इसलिए दोनों पक्ष को पाबंद किया जाएगा।