{"_id":"121-99046","slug":"Lakhimpur-99046-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान का ताला तोड़ा नगदी और जेवर उड़ाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मकान का ताला तोड़ा नगदी और जेवर उड़ाया
Lakhimpur
Updated Fri, 01 Aug 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला शास्त्रीनगर की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। चोरों ने बुधवार रात में शास्त्रीनगर मोहल्ले के बंद पड़े मकान का ताला तोड़ दिया और अंदर दाखिल होकर 10 हजार की नगदी, जेवर सहित करीब डेढ़ लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। गुरुवार की सुबह सूचना मिलने पर गृहस्वामी घर पहुंचा तो घर में बिखरा पड़ा सामान देखकर उसके होश उड़ गए। पुलिस ने अभी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
शास्त्रीनगर मोहल्ले के रहने वाले डॉ. प्रशांत सिंह चौहान बुधवार को सुंदरवल चले गए थे। बताते हैं उन्हें गुरुवार की सुबह साढ़े नौ बजे चोरी की जानकारी मिली। बताते हैं चोरों ने 10 हजार नगद, 35 हजार कीमत की साड़ियां, टीवी, टेपरिकार्डर, कपड़े, करीब 42 हजार के सोने के जेवर, बर्तन और गैस सिलेंडर चोरी कर लिया। चोरी की सूचना मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ भी जुट गई।
000000
हजारों का माल ले गए
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की रात चोर एक घर से जेवर, नगदी समेत करीब तीन लाख का माल ले गए। घटना की तहरीर दे दी गई है लेकिन अभी रिपोर्ट नहीं लिखी गई है।
विज्ञापन
ग्राम बजहा निवासी रामधनी शुक्ला बुधवार की रात परिवारीजनों समेत घर की छत पर सो रहे थे। तभी चोर दीवार फांद कर छत के रास्ते घर में दाखिल हो गए। चोरों ने घर का मेन गेट खोल दिया, जिससे उनके दूसरे साथी भी अंदर आ गए। इसके बाद चोरों ने इत्मीनान से कमरों के ताले और अलमारियां तोड़ीं और जेवर नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक चोर 10 हजार रुपये नगद और सोने-चांदी का जेवर ले गए।