Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   दबंगों ने ग्राम पंचायत के पेड़ काटे, लकड़ी गायब

दबंगों ने ग्राम पंचायत के पेड़ काटे, लकड़ी गायब

Mon, 28 Jul 2014 05:31 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Mon, 28 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
डीएम के निर्देश मातहत अधिकारी बता रहे धता
अमर उजाला ब्यूरो
मैगलगंज। थाना क्षेत्र के गांव पिपरी अजीज में ग्राम पंचायत की जमीन पर खडे़ पेड़ों को दबंगों ने कटवा डाला है। डीएम से हुई शिकायत के बाद कटे पेडों को यथास्थित रखा गया, लेकिन कुछ देर बाद दबंग ठेकेदार ने पूर्व प्रधान से साठगांठ कर लकडी को गायब कर दिया है। दोबारा डीएम से शिकायत के बाद एसडीएम के निर्देश पर कानूनगो ने एफआईआर दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार फाइल किए जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

बता दें कि पसगवां ब्लाक के लोहिया ग्राम पिपरी अजीज में पूर्व प्रधान बलराम त्रिवेदी ने औरंगाबाद के एक लकड़ी ठेकेदार से मिलकर ग्राम पंचायत की जमीन पर खडे़ पेड़ में से तीस यूकेलिप्टस के पेड़ को अवैध रूप से कटवा डाला था, जिसकी शिकायत ग्रामीण सत्यप्रकाश मिश्रा ने मितौली तहसील में आयोजित तहसील दिवस में आए जिलाधिकारी गौरव दयाल से की थी। जिलाधिकारी ने एसडीएम मितौली राकेश पटेल को तत्काल कटे पेड़ों की लकड़ी को सीज करने और आरोपी ठेकेदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे, जिस पर एसडीएम ने मैगलगंज इंस्पेक्टर सतीश चंद्र शुक्ला को तत्काल लकड़ी सीज करने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने मौके पर जाकर लकड़ी को सीज कर दिया था, लेकिन डीएम के आदेश को दरकिनार करते हुए दबंग ठेकेदार ने पूर्व प्रधान बलराम त्रिवेदी की सह पाकर सील हुई लकड़ी को गायब करा दिया। लकड़ी गायब होने के बाद एक बार फिर शिकायतकर्ता सत्यप्रकाश ने सूचना एसडीएम मितौली को दी, जिस पर एसडीएम ने कानूनगो कैलाशनाथ को मौके पर जाकर गायब की गई लकड़ी के मामले में आरोपी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। पुलिस द्वारा अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। इस बावत एसडीएम मितौली राकेश पटेल का सीयूजी नंबर स्विच आफ होने के कारण उनका पक्ष नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed