{"_id":"121-98336","slug":"Lakhimpur-98336-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घंटे ज्यादा ड्यूटी करेंगे ट्रैफिक सिपाही ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक घंटे ज्यादा ड्यूटी करेंगे ट्रैफिक सिपाही
Lakhimpur
Updated Mon, 21 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के चार प्वाइंटों पर लागू किया वनवे
लखीमपुर खीरी। शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस ने एक और पहल की है। एसपी अरविंद सेन के निर्देश पर ट्रैफिक सिपाहियों की ड्यूटी एक घंटे और बढ़ा दी गई है। टीएसआई के लिए भी शाम सात बजे से लेकर नौ बजे तक रूट प्लान तय कर दिया गया है। टीएसआई भीड़भाड़ वाले चौराहों पर यातायात पर नजर रखेंगे।
ट्रैफिक पुलिस में मात्र सात सिपाहियों की तैनाती और अनियंत्रित यातायात के कारण शहर के लोगों को आए दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शहर के कई ऐसे इंट्री प्वाइंट हैं, जहां लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं, जिससे उन्हें परेशानी होती है। ऐसे में एसपी ने यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस को नए निर्देश दिए हैं। शहर के चार प्वाइंटों हीरालाल धर्मशाला, हमदर्द चौराहा, जिला अस्पताल गेट और संकटा देवी के बीच लागू वनवे का लोगों से पालन कराने पर जोर दिया है। शाम के समय बाजारों व चौराहों पर लगने वाले जाम की समस्या को देखते हुए सिपाहियों से एक घंटे ज्यादा ड्यूटी करने के लिए कहा गया है। बता दें कि पहले ट्रैफिक के सिपाही सुबह आठ बजे से लेकर शाम आठ बजे तक डयूटी करते थे, लेकिन अब नए निर्देश के मुताबिक उन्हें नौ बजे तक ड्यूटी करनी होगी। टीएसआई महेंद्र्र सिंह ने बताया कि सिपाहियों को ड्यूटी बढ़ाए जाने के निर्देश से अवगत करा दिया गया है। साथ ही हर चौराहे पर सिपाहियों की चेकिंग भी की जा रही है।
00000
ट्रैफिक व्यवस्था सुधार के लिए डीएम का आभार जताया
लखीमपुर खीरी। भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष समिति ने दुर्घटना में दर्जनों मौतों के जिम्मेदार छाउछ चौराहे की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए डीएम का आभार जताया है। समिति ने छाउछ चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए कई बार डीएम व एसपी से मांग की थी।
विज्ञापन
संघर्ष समिति के प्रांतीय महासचिव घर्मेंद्र सिंह सूर्यवंशी ने कहा कि वर्षों पुरानी समस्या के निराकरण के लिए कई बार जिला प्रशासन से मांग की गई लेकिन अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसके परिणामस्वरूप अधिवक्ता सोबरन लाल समेत कई लोगों की इस चौराहे पर सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि डीएम गौरव दयाल को इस समस्या के बारे में जब अवगत कराया गया तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए 24 घंटे के अंदर उसका निराकरण करा दिया जो सराहनीय है। इस मौके पर संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष राजेंद्र अग्निहोत्री, महासचिव अरुण पांडेय, विधिक सहायता मंच के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार वर्मा, अधिवक्ता संघ उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष बाबूराम राजवंशी, महासचिव, हिमांशु तिवारी, शानू शुक्ला आदि मौजूद रहे।