{"_id":"121-98328","slug":"Lakhimpur-98328-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमाके के बाद ट्रांसफार्मर में आग लगी, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमाके के बाद ट्रांसफार्मर में आग लगी, युवक की मौत
Lakhimpur
Updated Mon, 21 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। कोतवाली क्षेत्र के गांव जोधापुरवा में रविवार की शाम बिजली सप्लाई के दौरान ट्रांसफार्मर में धमाका हो गया और आग की लपटें दूर तक फैल गईं। लपटों की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। गांव के लोगों ने इस घटना की जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों को दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी है।
जोधपुरवा गांव निवासी राधेश्याम का 25 वर्षीय पुत्र मनोज वर्मा शाम करीब छह बजे अपने घर के बाहर खड़ा था, बताते हैं पास में लगे ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग होने लगी और कुछ देर बाद ही जोरदार धमाका हुआ, जिससे मनोज ट्रांसफार्मर से निकलीं आग लपटों की चपेट में आ गया और कुछ देर बाद जलने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना दिए जाने के बावजूद कोई भी बिजलीकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। वहीं धौरहरा क्षेत्र के जेई गया सिंह ने ट्रांसफार्मर में धमाका होने की वजह से युवक की मौत की बात से इंकार किया है, जेई का कहना है कि ये हादसा कमरे के अंदर बिजली उपकरणों में छेड़छाड़ करते वक्त हुआ है।