फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मौसम के तेवर तल्ख होने से लोग परेशान

मौसम के तेवर तल्ख होने से लोग परेशान

Fri, 18 Jul 2014 05:30 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Fri, 18 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
पल-पल बदलते मौसम के मिजाज से बढ़ रही बीमारियां
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। मौसम ने एक बार फिर अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पिछले दिनों हुई हल्की-फुल्की बारिश से खुशनुमा हुआ मौसम फिर से खुश्क हो गया है। इस बीच उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं। आसमान पर छाए बादलों के बादलों को चीर कर जब सूरज झांकता है तो चमकीली धूप लोगों को चुभने लगती है। हवाओं के बंद रहने से लोगों को उमस से निजात नहीं मिल पा रही है। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं।
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बृहस्पतिवार की सुबह से आसमान पर बादल छाए रहे। कुछ देर के लिए बूंदाबांदी भी हुई लेकिन इसके बाद आसमान साफ हो गया, कड़ी तथा चमकीली धूप निकली। इससे एक बार फिर उमस भरी गर्मी बढ़ गई। दिन भर मौसम लगातार अपना रंग बदलता रहा। कभी धूप कभी छांव रहीं। कभी ठंडी हवाएं चलीं तो कभी हवा बंद होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

बारिश न होने से लोग पहले से ही परेशान हैं ऊपर से उमस भरी गर्मी लोग परेशान हैं। मौसम के इस उतार चढ़ाव से जिले में बीमारियां फैल रही है। लोग मलेरिया, फाइलेरिया, डायरिया और अन्य संक्रामक रोगों से पीड़ित हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जरा सी असावधानी लोगों को बीमार कर रही है। एसे में डॉक्टरों ने खान-पान में विशेष सावधानी बरतने को कहा है। 00000000
विज्ञापन
विज्ञापन

धूप खिली, गर्मी बढ़ी, रोजेदार परेशान
मैलानी। कई दिनों से खुशगवार चल रहा मौसम का मिजाज बदल गया। धूप खिलने से गर्मी और उमस फिर से बढ़ गई, जिससे रोजेदारों को परेशानी हुई। पहले रोजे की सहरी खाने के बाद से ही मौसम का मिजाज बदल गया था, वरना उससे पहले बेहद गर्मी पड़ रही थी। सहरी के बाद बढ़िया बारिश होने पर पारा गिर गया, तब से मौसम ठीकठाक ही चल रहा था। यहां लगभग रोजाना ही बारिश हो रही थी, जिससे मौसम का मिजाज खुशगवार बना रहता था। गुरुवार को सुबह से आसमान में थोड़े बादल थे। दोपहर बाद आकाश एकदम साफ हो गया, उसके बाद से गर्मी पड़ने लगी। कड़क धूप और उमस भरी गर्मी से रोजेदारों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed