फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बैंक में चोरी की योजना बनाते दो गिरफ्तार

बैंक में चोरी की योजना बनाते दो गिरफ्तार

Mon, 14 Jul 2014 05:34 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Mon, 14 Jul 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस पर फायरिंग कर कई अन्य साथी भागे
पकड़े गए आरोपियों से कई बदमाशों का सुराग मिला
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। फूलबेहड़ पुलिस ने खइया में स्थित इलाहाबाद बैंक में चोरी की योजना बनाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है, इनमें एक मितौली क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। इनके कई साथी फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। चोरी के आरोप में पकड़े गए आरोपियों से थ्री नॉट थ्री का तमंचा और दो कारतूस व एक तलवार मिली है। इनके पास बैंक का चैनल काटने वाली आरी व छेनी भी बरामद हुई है।
पुलिस लाइंस के सभागार में एएसपी बालेंदु भूषण सिंह ने पत्रकारों को बताया कि फूलबेहड़ इंस्पेक्टर कुंवर प्रभात सिंह, एसआई मनोज और कई सिपाही शारदानगर रोड पर रात में गश्त कर रहे थे, तभी पुलिस को खइया में चोरों के जमावड़े की सूचना मिली। पुलिस की घेराबंदी के दौरान मितौली थाना क्षेत्र के गांव काना खेड़ा निवासी लक्ष्मण व व गोरा निवासी मुरईताजपुर थाना नीमगांव पकड़े गए, जबकि अन्य साथी पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि लक्ष्मण मितौली थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है और चोरी, लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। एएसपी के मुताबिक, चोरों के इस गिरोह ने मितौली क्षेत्र के गांव आलपुर में लूट, थाना गोला के रजागंज में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस का दावा है कि दोनों से पूछतांछ में कई अन्य बदमाशों का भी पता चला है, जो लूट, हत्या व डकैती की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस को इनके पास से कई लाइसेंसी व गैर लाइसेंसी असलहे बरामद होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

000
गोरा को पुलिस बता रही पदुम का साथी
एएसपी ने बताया कि पुलिस के हत्थे चढ़ा गोरा मुठभेड़ में मारे गए बदमाश पदुम का साथी है, मुठभेड़ से पहले पदुम के कई साथियों ने उसके गांव में इकठ्ठा होकर शराब पी थी, इनमें गोरा भी शामिल था। पदुम के गांव से फरार होने के बाद गोरा फूलबेहड़ क्षेत्र के खइया में छिपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
कौन है तुलसी और क्यों मंगाया था तमंचा
पकड़े गए एक आरोपी से खुलासा हुआ है कि तुलसी नामक व्यक्ति ने उससे 20 दिन पहले तमंचा मंगवाया था, लेकिन उसने ये नहीं बताया कि तमंचा आने के बाद किस घटना को अंजाम दिया जाना है। इससे पहले ही आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed