{"_id":"121-97814","slug":"Lakhimpur-97814-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैंथा ऑयल व्यापारियों से लूट में कई से पूछताछ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैंथा ऑयल व्यापारियों से लूट में कई से पूछताछ
Lakhimpur
Updated Mon, 14 Jul 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ईसानगर। थाना क्षेत्र के गांव नौरंगपुर पुल के पास बोलेरो सवार मैंथा ऑयल व्यापारियों से फायरिंग कर लाखों की लूट मामले में पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि संदिग्धों से कई अहम सुराग मिले हैं, जिनकी छानबीन की जा रही है। बता दें कि ईसानगर क्षेत्र के गांव बाजारपुर निवासी मैंथा ऑयल व्यापारी उमेश, रत्नेश, रमेश, विनोद, लवकुश, अनूप, श्रीनिवास और सालिगराम सीतापुर जिले के लहरपुर से करीब छह सौ लीटर मैंथा ऑयल बेचकर बोलेरो से वापस लौट रहे थे, तभी नौरंगपुर पुल के पास बदमाशों के गिरोह ने फायरिंग कर बोलेरो रोक लिया और व्यापारियों की पिटाई कर उनके पास मौजूद 3.77 लाख रुपये की नगदी लूट ली थी, इस मामले की छानबीन के दौरान पुलिस ने संदिग्ध भूमिका वाले पांच लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। एसओ जेपी यादव ने बताया कि पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं, जिनकी छानबीन हो रही है।