फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ससुराल आए युवक की ट्रक से कुचलकर मौत

ससुराल आए युवक की ट्रक से कुचलकर मौत

Wed, 02 Jul 2014 05:33 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Wed, 02 Jul 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
भीरा के व्यापारियों और ग्रामीणों ने किया रास्ता जाम
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने लिया ज्ञापन
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। हरदोई से भीरा में ससुराल आए एक युवक की रोड क्रास करते समय ट्रक से कुचल कर मौत हो गई। गुस्साए व्यापारियों और ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर हंगामा और प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने रास्ता जाम कर रहे लोगों को समझाकर ज्ञापन लिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हरदोई निवासी चंद्रभान के 45 वर्षीय पुत्र रामअवतार की भीरा निवासी फूलचंद्र अग्रवाल के यहां ससुराल थी। वह अपनी ससुराल भीरा आया था। मंगलवार को सुबह 11.00 बजे वह बच्चों के लिए भीरा चौराहे पर फल लेने के लिए रोड क्रास कर रहा था कि तभी पलिया से तेज गति से मैलानी की ओर जा रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उसे कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही उसकी ससुराल में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी, बच्चे और ससुराल के लोग घटनास्थल पर पहुंचे गए। उधर गुस्साए व्यापारियों और ग्रामीणों ने पलिया-मैलानी मुख्य मार्ग पर तख्त आदि डालकर रास्ता जाम कर दिया। इससे पलिया मार्ग पर लगभग दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। यहां व्यापारी चौराहे पर अतिक्रमण हटवाकर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग कर रहे थे। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार पलिया राजू कुमार मौके पर पहुंच गए, उन्होंने गुस्साए ग्रामीणों व व्यापारियों को समझाकर शांत किया और ज्ञापन लेकर दोनाें मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए हैं। पत्नी और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed