{"_id":"121-96666","slug":"Lakhimpur-96666-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने ही कर दिया बेटी के साथ दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने ही कर दिया बेटी के साथ दुष्कर्म
Lakhimpur
Updated Fri, 27 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना भीरा क्षेत्र की घटना, आरोपी पिता हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
बिजुआ (लखीमपुर खीरी)। भीरा थाना क्षेत्र के गांव में नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना डाला। पहले भी वह दो बार बेटी से दुष्कर्म कर चुका था लेकिन तब मां ने इज्जत के नाम पर बेटी को खामोश कर दिया था। तीसरी बार दुष्कर्म करने पर मां से रहा नहीं गया और उसने बेटी के साथ थाने जाकर मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है।
भीरा इलाके के एक गांव में मंगलवार को शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने अपनी बीवी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोप है कि बीवी के गांव में ही स्थित मायके चले जाने के बाद उसने बेटी के साथ दुष्कर्म कर डाला। पिता के चंगुल से छूटकर बेटी भी नाना के घर चली गई। पीछे-पीछे बाप भी हाथ में बांका लेकर वहां जा पहुंचा लेकिन ननिहाल वालों ने उसे फटकार कर भगा दिया। बेटी ने मां के साथ ननिहाल वालों को आपबीती सुनाई। बुधवार को गांव में हुई पंचायत में दुष्कर्मी बाप पर मुकदमा दर्ज कराने का फैसला हुआ। इस पर गुरुवार को मां बेटी को लेकर थाने पहुंची। एसपी अरविंद सेन ने बताया कि बेटी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. उमा प्रसाद ने बताया कि पीड़िता के मेडिकल परीक्षण के लिए स्लाइड बना ली गई हैं। जांच रिपोर्ट शुक्रवार को मिल पाएगी।