फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   नाव हादसे में दो और लोगों के शव बरामद

नाव हादसे में दो और लोगों के शव बरामद

Tue, 04 Mar 2014 05:32 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Tue, 04 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शनिवार शाम को हुआ था हादसा, नदी से बरामद शवों की संख्या छह पहुंची
अमर उजाला ब्यूरो
बेलरायां/तिकुनियां (लखीमपुर खीरी)। इंडो-नेपाल बार्डर की मोहाना नदी के हलौना घाट पर हुए नाव हादसे में दो और शव बरामद किए गए हैं। इससे बरामद शवों की संख्या छह हो गई है। लापता लोगों की तलाश में तीसरे दिन भी एक बटालियन पीएसी और एसएसबी समेत नेपाल पुलिस के गोताखोर लगे रहे।
बता दें कि शनिवार की शाम इंडो-नेपाल बार्डर पर मोहाना नदी के हलौना घाट पर एक नाव अनियंत्रित होकर पलट गई थी। जिसमें बेलरायां के कुशाही बाजार से खरीददारी कर लौट रहे नेपाल के चर्रा और पिरथीपुरवा निवासी कई महिला, पुरुष और बच्चे नदी में डूब गए थे। सूचना पाकर डीएम गौरव दयाल, एसपी एसके सिंह, एसडीएम वीडी पाल, तहसीलदार समेत तमाम अधिकारी रात में ही मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों को तेज करने का निर्देश दिया। नाव हादसे में रविवार को दो बच्चों और दो महिलाओं के शव बरामद किए गए थे। सोमवार को दिन में करीब 11 बजे इंद्रावती (27) का शव गोताखोरों ने नेपाल की सीमा से बरामद किया। इसके अलावा बाद में पिरथीपुरवा निवासी कल्लो (16) पुत्री स्वर्गीय सुकई का शव बरामद किया गया।
विज्ञापन

तिकुनियां कोतवाली के इंस्पेक्टर जयवीर सिंह यादव ने बताया कि पीएससी के गोताखोरों समेत करीब 50 लोग अभी अन्य शवों को खोजने में लगे हुए हैं।
00000
अभी जो लापता हैं
जय प्रकाश (28) पुत्र चुन्नालाल निवासी बनवीरपुर, रुखसाना (8), रसना लोनिया (13), पुष्पा कठरिया (25), चुन्नी देवी (40), रामप्रसाद (45), देवीदयाल (65) सभी निवासी ग्राम पिरथीपुरवा, चर्रा (नेपाल) और चुन्नी देवी निवासी टापरपुरवा निघासन।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
पहले भी हो चुके है मोहाना नदी में हादसे
तिकुनियां। भारत-नेपाल सीमा पर बहने वाली मोहाना नदी पर नाव पलटने से इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन ने कोई सीख नहीं ली।
मोहाना नदी पर वर्ष 1980 में चौर्गुजी घाट पर नाव पलटने से नेपाल के पांच लोगों की मौत हो गयी थी। इसके बाद वर्ष 2013 में चौर्गुजी घाट पर ही थाना निघासन निवासी गांव बबुरी के पति-पत्नी समेत तीन लोगों की नाव पलटने से डूबकर मौत हो गयी। नाव पर आठ लोग सवार थे। यह लोग मुहाना नदी पार स्थित बंधिया गांव में बाढ़ आने के बाद अपने परिवार वालों से मिलने जा रहे थे। बीते शनिवार की शाम को हुई नाव दुर्घटना से बार्डर के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed