फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   एक दशक से हाथियों से संघर्ष कर रहे ग्रामीण

एक दशक से हाथियों से संघर्ष कर रहे ग्रामीण

Sat, 22 Feb 2014 05:30 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Sat, 22 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इससे पहले भी हो चुकी हैं कई घटनाएं
विज्ञापन

तिकुनियां। बार्डर पर स्थित ग्राम सूरतनगर के मजरा गांव चौर्गुजी में हाथियों के साथ एक दशक से ग्रामीण संघर्ष कर रहे हैं। चूंकि यह गांव बार्डर पर मोहना नदी के पार बसा है। गांव में मल्लाह बिरादरी के करीब एक सौ से अधिक परिवार निवास करते हैं। इन परिवारों के जंगल से सटे खेत हैं। गांव से सटा बहराइच जिले का जंगल भी है। इस जंगल के हाथी वर्षों से उत्पात मचाते आ रहे हैं।
मृतक मनोहर के पिता सोखीलाल का कहना है कि गांव के सीताराम मुंशी और परवन को हाथी घायल कर चुके हैं। इसके अलावा करीब 12 छप्परनुमा घर उजाड़ चुके हैं। हाथियों की संख्या करीब 12 है, जो अलग-अलग समूह में घूमते हैं और शाम होते ही फसलों को उजाड़ने लगते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों द्वारा उजाड़ी गई फसलों का उन्हें कभी मुआवजा नहीं मिला।
विज्ञापन

चौर्गुजी गांव से कुछ दूरी पर एसएसबी चौकी भी है। वन विभाग का कहना है कि मनाही के बावजूद भी ग्रामीण जंगल में घुस जाते हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के हमले के डर से ग्रामीण रात जाग कर गुजार रहे हैं। वर्षों से आबाद गांव के लोग जंगली हाथियों से अपनी जान बचाकर कहां जाएं। इसके लिए प्रशासन भी कोई रास्ता नहीं निकाल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
अक्सर शाम को ही जंगल से निकले हैं हाथी
तिकुनियां। बहराइच जंगल जंगल से हाथी अक्सर शाम के समय ही जंगल से निकलते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों से बचाव के लिए मशाल जलाकर व पीपे पीट कर उन्हें खेत व गांव में घुसने से रोका जाता है।
बार्डर के गांव रामनगर, खैरेटिया, सूरतनगर व चौर्गुजी के लोग हाथियों की दहशत में फसलों की रखवाली करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed