{"_id":"121-87186","slug":"Lakhimpur-87186-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक हड़ताल से खाली हो गए एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक हड़ताल से खाली हो गए एटीएम
Lakhimpur
Updated Wed, 12 Feb 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दूसरे दिन भी ठप रहा करोड़ों का वित्तीय कारोबार, पूरे जिले में व्यापक असर
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। दो दिवसीय बैंक कर्मियों की हड़ताल का दूसरे दिन व्यापक असर दिखा। सोमवार रात ही शहर के सारे एटीएम खाली हो गए। लोगों को एटीएम पर कैश न मिलने से काफी परेशानी उठानी पड़ी। हड़ताल के दूसरे दिन भी बैंकों में ताले लटके रहे। इससे मंगलवार को भी करीब 3000 करोड़ का वित्तीय कारोबार ठप रहा। सैकड़ों चेक क्लीयरिंग के लटके रहे।
यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते दूसरे दिन मंगलवार को भी बैंकों में ताला बंदी रही। वित्तीय कामकाज पूरी तरह ठप रहा। बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार के दमनात्मक रवैये के प्रति अपना रोष व्यक्त किया। यूएफबीयू की स्थानीय इकाई के संयोजक महेश चंद्र जायसवाल और अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न राष्ट्रीयकृत और ग्रामीण बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी बैंक आफ बड़ौदा की मुख्य शाखा पर एकत्र हुए। सरकार और आईबीआई के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
बैंक कर्मियों के प्रमुख नेता यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के संयोजक महेश चंद्र जायसवाल, अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा, एआईबीईए के अतुल मेहरोत्रा, एनसीबीई के अनिल कुमार मिश्रा, अशोक कुमार त्रिपाठी, चंद्रशेखर मिश्रा, इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के राजेश यादव और एसके गौड़, इलाहाबाद बैंक के केएस चीमा, रकम सिंह, संजीव सिंह, अजेश वर्मा, बैंक आफ बड़ौदा के अभिषेक पांडेय, कुंदन कुमार, यूनियन बैंक आफ इंडिया के अनुराग पांडे, पंजाब नेशनल बैंक के अमरनाथ खत्री, ऋषि कुमार आदि ने अपनी मांगों के त्वरित निस्तारण की मांग करते हुए मुख्य रूप से सन 2012 से लंबित वेतन समझौते को तुरंत लागू करने तथा अहितकर बैंकिंग फेरबदल पर अविलंब रोक लगाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
इस अवसर पर विभिन्न बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रतिनिधि राजीव भल्ला, पंकज पुरी, विश्वनाथ, अमिताभ जलोटा, सर्वेश कुमार, अगम दीक्षित, रामजी मेहरोत्रा, ललित कश्यप, शकुंतला श्रीवास्तव, रानी देवी, प्रियंका, राधा देवी, सोने लाल, एसपी यादव, एके तिवारी, अनिल शर्मा, होरी लाल शाह, शिवदत्त भट्ट, शैलेंद्र कश्यप, ऋषि मिश्रा, आलोक गुप्ता, निलेश गुप्ता, अनुज कुमार, अमरजीत, राकेश कुमार, मनोज कुमार, हशमत अली, गोविंद, राजन, हरेराम, धर्मेश कुमार, डीएच विष्ट, अभिषेक कश्यप, एके नीरज, सरदूल सिंह, ऋषि मिरि, संजीव सिंह, शिव सागर सिंह चौहान, धर्मेश कुमार मनोज कुमार, बीबी सेन आदि प्रदर्शन में मौजूद रहे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांगें नहीं मानती है तो अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी।
गोला गोकर्णनाथ। बैंकों की दूसरे दिन भी हड़ताल रहने से जहां करोड़ों का कारोबार चौपट हुआ है वहीं सबसे ज्यादा परेशानी बड़े व्यापारियों को हुई है। इधर रविवार से अब तक तीन दिन बैंक बंद रहने से खाताधारक भी परेशान हैं।
ममरी। बैंक कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल से कस्बे के इलाहाबाद बैंक, रोशननगर, अजान के लखनऊ क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, हैदराबाद के पंजाब नेशनल बैंक, गनेशपुर ओबीसी बैंक में ताले लटकते रहे।
0000000
ठप रहा 300 करोड़ का वित्तीय कारोबार
लखीमपुर खीरी। इलाहाबाद बैंक के लीड बैंक अधिकारी वीके सक्सेना ने बताया कि बैंकों की हड़ताल के चलते दूसरे दिन जिले में करीब 150 करोड़ का नकद लेनदेन और 80 करोड़ का क्लीयरिंग व्यवसाय ठप रहा। आरटीजीएस के माध्यम से होने वाला करीब 70 करोड़ का ट्रांजक्शन भी प्रभावित हुआ। वित्तीय कारोबार ठप रहने से व्यापारियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
जिला सहकारी बैंक में नकदी का संकट
बांकेगंज में बैंक कर्मियों की दो दिवसीय हड़ताल के चलते यहां जिला सहकारी बैंक में नकदी का संकट पैदा हो गया। इसके चलते ग्राहकों को दिक्कत हुई।
00000
एटीएम पर लगी भीड़
बांकेगंज। यहां कस्बे में बैंक कर्मियों की हड़ताल के चलते स्टेट बैंक, इलाहाबाद बैंक में दूसरे दिन भी कामकाज ठप रहा। कस्बा स्थित एक मात्र स्टेट बैंक के एटीएम पर लंबी कतार लगी रही। इसको लेकर ग्राहकों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।