{"_id":"121-83028","slug":"Lakhimpur-83028-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो चालकों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो चालकों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, छह गिरफ्तार
Lakhimpur
Updated Fri, 20 Dec 2013 05:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस ने जाम लगाने और निषेधाज्ञा उल्लंघन में भेजा चालान
ट्रैफिक सिपाही द्वारा टेंपो चालक की पिटाई का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। टेंपो चालक की पिटाई करने के आरोपी ट्रैफिक सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सुबह चक्काजाम कर रहे टेंपो चालकों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया। यही नहीं इस मामले को लेकर रास्ता जाम करने के आरोप में छह टेंपो चालकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
खीरी टाउन निवासी टेंपो चालक नाजिम की हीरालाल धर्मशाला चौराहा पर लगे जाम के चलते कथित तौर पर नशे में धुत एक ट्रैफिक सिपाही ने पिटाई कर दी थी, उसका टेंपो भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। घटना के विरोध में रात में ही टेंपो चालकों ने चौराहे पर चक्का जाम किया था। पुलिस ने घायल टेंपो चालक को रात में ही इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा था। साथ ही प्रदर्शनकारी टेंपो चालकों को आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दे शांत करा दिया था। गुरुवार की सुबह टेंपो चालकों जब आरोपी सिपाही के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने की जानकारी मिली तो वह पहले अपने टेंपो के साथ गांधी विद्यालय चौराहा पहुंचे और वहां जाम लगा प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाल केपी सिंह और एसएसआई रामसिंह पंवार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और वहां प्रदर्शन कर रहे टेंपो चालकों को हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ा। वहां से हटने के बाद एक बार फिर टेंपो चालक शहर के सौजन्या तिराहे पर एकत्र हुए और वहां भी जाम लगा दिया। सुबह के समय लगाए गए इस जाम में स्कूली बच्चों समेत काफी संख्या में लोग जाम में फंस गए। चालकों में रोष को देख पहले तो पुलिस के हाथपांव फूल गए। बाद में पुलिस ने वहां पहुंचकर टेंपो चालकों पर लाठियां चटकानी शुरू कर दीं। जिससे चालक टेंपो लेकर तितर-बितर हो गए। बाद में पुलिस ने चालकों की अगुवाई कर रहे छह लोगों को गिरफ्तार कर रास्ता जाम करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करके चालान भेज दिया। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम कोतवाली सदर के मोहल्ला राजगढ़ निवासी कुलदीप सिंह, खीरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला जसी निवासी रिंकू सिंह और गुड्डू, मायावती कॉलोनी निवासी जितेंद्र शर्मा, पनगी खुर्द निवासी विजय यादव व महराज नगर निवासी मोहम्मद सलाम बताया है।
000
शहर में निषेधाज्ञा लागू है। टेंपो चालकों से कार्रवाई के लिए आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर मांगी गई थी, लेकिन टेंपो चालकों ने तहरीर न देकर निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर मार्ग अवरुद्ध किया है। जिससे एंबुलेंस और स्कूली बच्चों आदि को काफी दिक्कत हुई। 50 अन्य टेंपो चालकों को चिह्नित किया जा रहा है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-रामसिंह पंवार, प्रभारी कोतवाल, शहर
000
टेंपो चालकों से आरोपी सिपाही का नाम पूछा जा रहा है। जिस समय की यह घटना बताई जा रही है उस दौरान अधिकांश सिपाही ड्यूटी खत्म कर जा चुके थे। टेंपो चालकों ने अभी तक आरोपी सिपाही का नाम नहीं बताया है। इसके बाद भी आरोपी सिपाही का पता लगाया जा रहा है। आरोप सिद्ध पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।
-जितेंद्र यादव, टीएसआई, लखीमपुर