{"_id":"121-82973","slug":"Lakhimpur-82973-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक सिपाही ने टेंपो चालक को धुना, विरोध में लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक सिपाही ने टेंपो चालक को धुना, विरोध में लगा जाम
Lakhimpur
Updated Thu, 19 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कथित तौर पर नशे में धुत्त एक ट्रैफिक सिपाही ने बुधवार देर सायं एक टैंपो चालक को बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया। घटना के विरोध में शहर भर के टेंपो चालकों ने ट्रैफिक सिपाही की इस ज्यादती के विरोध में नगर पालिका गेट पर जाम लगा दिया। कोतवाल व एसएसआई ने मौके पर पहुंच किसी तरह से आक्रोषित टेंपो चालकों को शांत किया। घायल टेंपो चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
शहर के हीरालाल धर्मशाला चौराहा स्थित एक दुकान के सामने किसी ग्राहक की बाइक खड़ी थी। पीछे से इसी बीच खीरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला सैय्यदबाड़ा निवासी टैंपो चालक नाजिम अपना टैंपो लेकर आ गया। दुकान के आगे बाइक खड़ी होने के कारण उसे अपना टैंपो आगे ले जाने में असुविधा हो रही थी। नतीजतन वह अपना टैंपो वहीं खड़ा कर बाइक चालक से बाइक हटाने के लिए हार्न बजा रहा था। नाजिम ने बताया कि इसी बीच कथित तौर पर नशे में धुत्त ट्रैफिक सिपाही वहां आ गया तथा उसने उसे टैंपो से उतार बुरी तरह मारना-पीटना शुरू कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने टेंपो का शीशा भी तोड़ दिया। इस बीच वहां कुछ और टेंपो वाले भी पहुंच गए जिन्होंने नाजिम को बचाया। इसके बाद ट्रैफिक सिपाही वहां से खिसक लिया। सूचना मिलते ही शहर भर के टेंपो चालक हीरालाल धर्मशाला चौराहा पहुंच गए। बाद में सभी ने नगर पालिका गेट पर पहुंच रास्ता जाम कर दिया। कुछ देर में शहर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। सूचना पर पहुंचे कोतवाल केपी सिंह व एसएसआई रामसिंह पंवार ने किसी तरह टैंपो चालकों को समझा बुझा शांत किया व आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दे शांत कराया। बाद में एसएसआई रामसिंह पंवार ने घायल नाजिम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचा था। जाम खुलवा दिया गया है। घायल टैंपो चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अगर वह व उसके परिवार की तरफ से कोई तहरीर मिलती है तो आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
केपी सिंह, शहर कोतवाल