{"_id":"121-72169","slug":"Lakhimpur-72169-121","type":"story","status":"publish","title_hn":" गुस्साए लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
Lakhimpur
Updated Tue, 06 Aug 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसफार्मर न बदले जाने से थे नाराज
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला थरवरनगंज में रविवार शाम से फुंका ट्रांसफार्मर न बदले जाने से नाराज लोगों ने मोहल्ले में जाम लगा कर प्रदर्शन किया। जाम लगाए जाने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। उधर कृष्णा टाकीज के पास लगा ट्रांसफार्मर फुंक जाने से वहां भी लोगों ने जाम लगाया।
बताते हैं कि बीती शाम थरवरन गंज मोहल्ले और कृष्णा टाकीज के पास लगे ट्रांसफार्मर एक-एक कर फुंक गए। इससे कई मुहल्लों में बिजली गुल हो गई। 24 घंटे तक बिजली ने मिलने से लोग उमस भरी गर्मी में परेशान रहे। सुबह पानी का संकट पैदा हो गया। लोगों ने हैंडपंप से पानी निकाल कर काम चलाया।
लगातार 24 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल न हो पाने के कारण थरवरनगंज, संतोषनगर, टीचर्स कॉलोनी, द्वारिका पुरी मोहल्ले के लोगों का गुस्सा भड़क उठा। लोगों ने इकट्ठा होकर दोनों जगह जाम लगा दिया। काफी देर तक जाम लगी रहने के बाद पुलिस न मौके पर पहुंचकर किसी तरह जाम खुलवाया।
विज्ञापन
उधर रेलवे लाइन के पार राजगढ़, जयदेवनगर, रामनगर आदि मोहल्लों में भी सुबह से बिजली न रहने से लोग परेशान रहे। बीती रात पूरे शहर में कई बार बिजली जाने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।