फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   हत्यारोपी का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला

हत्यारोपी का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला

Sat, 06 Jul 2013 05:32 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Sat, 06 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
रामनगर में बुधवार को हुए दीपू हत्याकांड में था आरोपी
विज्ञापन

परिवार वालों ने जताई हत्या की आशंका
सिकंद्राबाद। नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव रामनगर (मुड़िया) में बुधवार की देर शाम हुई हत्या के मामले में आरोपी युवक का शव संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकता मिला। परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रामनगर (मुड़िया) गांव में बुधवार की देरशाम घूरे पर भैंस चले जाने के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया था, इसमें 18 वर्षीय दीपक उर्फ दीपू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मृतक के पिता सालिगराम की तहरीर पर आरोपी विनोद, रामू, स्वामीदयाल, रामधन तथा मोटल्ले के खिलाफ बलवा और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को रामधन, मोटल्ले और रामू को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया था। फरार आरोपियों में से स्वामीदयाल का शव शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर यूक्लेप्टिस केपेड़ से लटका मिला। सूचना पाकर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, उधर मृतक के भाई रामनाथ ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान के पति ने उसे हाजिर कराने के लिए बृहस्पतिवार को बुलवाया था। उसके बाद प्रधान ने उससे पैसे का इंतजाम करने को कहा था। वह पैसा लेकर प्रधान के घर गया, उसके बाद नहीं लौटा। सुबह जानकारी मिली कि उसका शव पेड़ से लटक रहा है। मृतक की पत्नी लीलावती ने भी हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

00000
मेरे पास स्वामीदयाल आया था और थाने में हाजिर कराने के लिए कहा, तो मैंने कहा कि तुम्हारे खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है। लिहाजा कोई मदद नहीं कर सकते। थाने या कोर्ट में जाकर हाजिर हो जाओ। उसके बाद वह घर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फिरोज अली, ग्राम प्रधान के पति
00000
परिवार वालों ने सूचना थाने पर दी थी, जिस पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-केएन सिंह यादव, थानाध्यक्ष नीमगांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed