{"_id":"121-66340","slug":"Lakhimpur-66340-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में चार लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में चार लोगों की मौत
Lakhimpur
Updated Tue, 14 May 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैजिक और बस की भिड़ंत में मामा-भांजे ने दम तोड़ा
अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर वृद्धा मरी
टेंपो की चपेट में आकर युवक ने जान गंवाई
लखीमपुर खीरी। तीन अलग-अलग सड़क हादसों में मामा-भांजे समेत चार लोगों की मौत हो गई।
मोहम्मदी में मैजिक और बस की आमने-सामने टक्कर में मैजिक पर सवार मामा-भांजे की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए शाहजहांपुर जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
थाना पसगवां के गांव मोहद्दियापुर निवासी विकास (20) मामा सोहक निवासी बाबू राम (50) के साथ मैजिक से रविवार की रात करीब साढे़ आठ बजे ग्राम परछिया बारात में शामिल होने जा रहे थे। मोहम्मदी-शाहजहांपुर रोड पर बरैंचा के पास अखयराजपुर मोड़ पर मोहम्मदी से शाहजहांपुर की ओर जा रही प्राइवेट बस से मैजिक टकरा गई।
इस दुर्घटना में मैजिक पर सवार विकास और बाबू राम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ग्राम सोहक निवासी शिवम (12), शंकर लाल (60) और दिलीप (17) जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल शाहजहांपुर भेजा गया है। मृतक विकास के भाई विपिन कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है जबकि चालक फरार है।
विज्ञापन
कोतवाली सदर क्षेत्र में ट्रक ने एक अज्ञात वृद्धा को कुचल दिया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
कोतवाली पुलिस को शहर के मोहल्ला गुटैय्याबाग मोड़ के निकट एक वृद्धा का शव ट्रक से कुचला पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, वृद्धा की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आसपास के लोगों के मुताबिक यह वृद्धा अक्सर मोहल्ले और सड़क पर दिखती थी तथा मानसिक रूप से बीमार प्रतीत होती थी। वह भीख मांग कर गुजारा करती थी। लोगों ने बताया कि रविवार की देर रात अनियंत्रित गति से गोला की ओर से आए एक ट्रक ने सड़क किनारे चल रही इस वृद्धा को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
उधर, बारात से लौट रहे बाइक सवार युवक को एक टेंपो ने टक्कर मार दी। सूचना पर 108 एंबुलेंस से उसे यहां जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गोला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर निवासी ओमप्रकाश का 26 वर्षीय पुत्र जुगुल किशोर एक वैवाहिक समारोह में शामिल होकर रविवार की देर रात बाइक से घर लौट रहा था। इसी बीच गोला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर पनाह के निकट विपरीत दिशा से आ रहे एक टेंपो ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह अचेत हो गया। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस से उसे यहां जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
0000
ट्रैक्टर की टक्कर से वृद्ध घायल
लखीमपुर खीरी। खीरी थाना क्षेत्र के ग्राम मूसेपुर निवासी विद्या प्रसाद मिश्रा (60) घर के बाहर टहल रहे थे। इस बीच वहां से गुजर रहे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप स घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस से यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।