{"_id":"121-63587","slug":"Lakhimpur-63587-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"लटकता मिला युवक का शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लटकता मिला युवक का शव
Lakhimpur
Updated Tue, 02 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
29 मार्च को गया था ससुराल, हत्या का आरोप, रिपोर्ट
बेहजम। ससुराल गए युवक का शव उसी के छप्पर में चल रही चाय की दुकान में लटका मिला। मृतक युवक के परिवार वालों ने उसकी पत्नी और उसके मायके वालों पर उसकी हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नीमगांव थाना क्षेत्र के बेहजम गांव निवासी राजकुमार सिंह (30) गांव में ही छप्पर डाल कर उसी में चाय की दुकान चलाता था। उसकी पत्नी रेखा सिंह गोला स्थित भवानी गंज में शिक्षामित्र है। युवक 29 मार्च को अपनी ससुराल भवानीगंज गया था। सोमवार की सुबह उसका शव उसी की दुकान के छप्पर में लटका मिला। सूचना पर एसओ केएन सिंह यादव और बेहजम चौकी इंचार्ज शैलेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक युवक के पिता अमर सिंह ने मृतक की पत्नी व उसके मायके वालों के खिलाफ हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। एसओ ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला हत्या लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उधर, पत्नी रेखा सिंह ने बताया कि उनके पति कुछ लोगों के साथ रविवार को भवानीगंज आए थे, लेकिन उसी दिन वह चले गए।
सिकंद्राबाद संवाददाता के अनुसार मृतक के पिता अमर सिंह की तहरीर पर नीमगांव पुलिस दीपू सिंह, छोटे सिंह और मृतक की पत्नी रेखा सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली ही है। जांच एसओ केएन सिंह यादव करेंगे।
विज्ञापन
00000
मायके गई पत्नी के न मिलने पर जान दी
फरधान। मायके गई पत्नी को लेने पहुंचे व्यक्ति ने वहां पत्नी के न मिलने पर घर आकर फांसी लगा ली। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के ग्राम रजवापुर निवासी महेश कुमार (33) की पत्नी से दो दिन पहले मामूली बात को लेकर तकरार हो गई थी। जिसके बाद पत्नी मायके चली गई। महेश कुमार मायके गई पत्नी को लेने रविवार को अपनी ससुराल बांकेगंज गया। बताया जाता है कि वहां उसकी पत्नी उसे नहीं दिखी। ससुराल वालों से जब उसने इसकी जानकारी की तो उन्होेंने कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। जिसके बाद वह वापस रजवापुर अपने घर आ गया। बताया जाता है कि वहां उसने अपने घर के भीतर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिवार वालों को इसकी जानकारी सुबह हो सकी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
00000
खुदकुशी की कोशिश
लखीमपुर खीरी। कोतवाली सदर क्षेत्र की एक किशोरी ने फांसी लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली सदर क्षेत्र के एक मोहल्ला शिवकॉलोनी निवासी एक व्यक्ति की 17 वर्षीय पुत्री किसी बात को लेकर सोमवार की सुबह घर में ही फांसी के फंदे पर लटक गई। परिवार वालों की नज़र पड़ी तो उन्होंने उसे जल्दी से नीचे उतारा। हालत की गंभीरता को देखते हुए किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।