{"_id":"121-63583","slug":"Lakhimpur-63583-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को दी जाए 24 घंटे बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को दी जाए 24 घंटे बिजली
Lakhimpur
Updated Tue, 02 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
120 नए ट्रांसफार्मर मिलें: नकवी
लखीमपुर खीरी। सांसद जफर अली नकवी ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर जिले की विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए 120 नए ट्रांसफार्मरों की मांग की है। उन्होंने जर्जर बिजली तारों को बदलने और जिले में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की भी मांग की है।
सांसद ने पत्र में कहा है कि जिला खीरी क्षेत्रफल में उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला है। यहां आठ विधानसभा क्षेत्र, 995 ग्राम पंचायतें और 15 ब्लाक हैं। खीरी लोकसभा क्षेत्र नेपाल की सीमा तक फैला हुआ है। यहां प्रदेश का इकलौता राष्ट्रीय उद्यान दुधवा नेशनल पार्क है जहां देश विदेश के पर्यटक आते हैं। इसलिए यहां सुरक्षा के दृष्टिकोण से 24 घंटे विद्युत आपूर्ति होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि पावर कारपोरेशन अति महत्वपूर्ण इस जिले की अनदेखी कर रहा है जो ठीक नहीं है। नेपाल सीमा तक बसा होने के कारण बिजली से संबंधित सभी उपकरण जैसे ट्रांसफार्मर हर समय उपलब्ध रहने चाहिए। इसके मद्देनजर जिले को कम से कम 120 ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही पूरे जिले को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाए।