{"_id":"121-61974","slug":"Lakhimpur-61974-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में मारपीट दंपति समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में मारपीट दंपति समेत चार घायल
Lakhimpur
Updated Thu, 07 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम मुराउनपुरवा निवासी बाबूराम के बताया कि उसके घर के सामने खाली पड़ी कुछ भूमि है। आरोप है कि उस भूमि पर मंगलवार की सायं गांव के ही रामबली, शियाराम, सोबरन, गौरीलाल ने उसकी भूमि पर कब्जे की कोशिश की। आरोप है कि जब बाबूराम ने इसका विरोध किया तो लाठी, डंडों से लैस हो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। जिससे बाबूराम (50), उनकी पत्नी लौंगश्री (35), पुत्री रागिनी देवी (18) तथा संगीता (30) पुत्री संजय बुरी तरह घायल हो गए। घायलों की तहरीर पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।