Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   गुमशुदा किशोर दिल्ली में मिला

गुमशुदा किशोर दिल्ली में मिला

Thu, 07 Mar 2013 05:32 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Thu, 07 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
परिवार वालों ने कहा-अपहृत हुआ
विज्ञापन

मोहम्मदी। थाना क्षेत्र के गांव दुधौरिया निवासी एक किशोर 21 दिन बाद दिल्ली से मिल गया। परिवार वालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। परिवार वालों का मानना है कि उसका अपहरण हुआ था। हालांकि बरामदगी के बाद परिवार वाले उसे पुलिस के पास पहुंचकर केस दर्ज नहीं करा सके हैं।
मालूम हो कि गांव दुधौरिया निवासी चंद्र प्रकाश दीक्षित का 14 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार गत 13 फरवरी को रामपुर की बाजार से रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। परिवार वालों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई पता न चलने पर घटना की सूचना पुलिस को दी थी, पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन

चंद्रप्रकाश ने बताया कि तीन मार्च को रात में एक बजे के करीब फोन पर किसी ने बताया कि उनका लड़का दिल्ली में है और एक होटल में काम कर रहा है। परिवार वाले दिल्ली पहुंचे तो वह चांदनी चौक लाल किला के पास वह एक मोबाइल की दुकान पर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशीष के पिता का आरोप है कि मोहम्मदी के एक लड़के ने उसे जबरन कार में बैठा लिया और रास्ते में चाकू दिखाकर काबू में ले लिया। शाहजहांपुर स्टेशन पर एक अन्य लड़के के हवाले कर दिया। वहां से उसे दिल्ली ले जाया गया। दिल्ली में दोनों ने एक होटल में काम किया जबकि मोहम्मदी का लड़का उसे शाहजहांपुर में छोड़कर लौट गया था।
होटल मालिक को जब यह पता चला कि लड़का अपहरण करके लाया गया है तो उसने उनके परिवार वालों को सूचित किया तो इसकी जानकारी जब आशीष के साथ गए लड़के को हुई तो उसने आशीष को होटल से हटाकर अपने परिचित की मोबाइल की एक दुकान पर अपना भाई बताकर बिठा दिया। मोबाइल दुकान स्वामी ने आशीष से पूछताछ कर उसके घर सूचना दी। परिवार वालों ने आशीष की सूचना मिलने पर उनके दिल्ली में ही रह रहे रिश्तेदार को आशीष के पास भेजा। दुकानदार ने पुलिस को सूचना देकर आशीष को परिवार वालों को सौंप दिया।
पिता चंद्रशेखर का कहना है कि पूरी रात जागने के कारण अभी थाने नहीं पहुंचा हूं। मोहम्मदी में रहने वाले लड़के के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी ताकि आगे से ऐसी घटना न हो।

इस संबंध में आशीष का कहना है कि वह लड़के का नाम नहीं जानता है लेकिन चेहरा देखते ही पहचान लेगा। याद रहे कि थाना क्षेत्र से 21 जनवरी से अब तक चार बच्चे लापता हो चुके हैं जिनमें अभी सिर्फ आशीष मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed