{"_id":"121-60102","slug":"Lakhimpur-60102-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बीच गोला में दो सड़क हादसों में पांच की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बीच गोला में दो सड़क हादसों में पांच की जान गई
Lakhimpur
Updated Wed, 06 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो चीनी मिल कर्मी, तीन बैंड वालों की मौत
बैंड कलाकारों की डीसीएम ट्रक में घुसने से छह लोग घायल भी हुए
ट्रक-बोलेरो की टक्कर में मिल कर्मियों की जान, सभी लौट रहे थे शादी समारोह से
अमर उजाला नेटवर्क
गोला गोकर्णनाथ (खीरी)। रिमझिम बारिश के बीच सड़क कम दिखाई पड़ने, रोड किनारे खड़े वाहन में पार्किंग लाइट और रेडियम प्लेट नहीं लगे होने के कारण सोमवार रात हुए दो हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतकों में बजाज चीनी मिल के दो कर्मचारी और बीसलपुर से आई बैंड पार्टी के तीन सदस्य शामिल हैं। इनमें तीन पीलीभीत, एक शाहजहांपुर तो एक बिहार का था। ये सभी दो अलग-अलग विवाह समारोहों से लौट रहे थे।
पहली दुर्घटना सोमवार की रात लगभग एक बजे उस समय हुई जब नगर कीबजाज चीनी मिल के कर्मचारी 45 वर्षीय ऋषि कुमार और 58 वर्षीय मातानरायन पाठक अपने साथी मिलकर्मी संजय के भाई के विवाह समारोह में भाग लेकर शाहजहांपुर से लौट रहे थे। इस वक्त हल्की बारिश हो रही थी। उनकी बोलेरो जब बरगदिया गांव के पास मोहम्मदी रोड पर पहुंची तो किसी बेकाबू ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। टक्कर से बोलेरो के परखचे उड़ गए और उसमें बैठे ऋषि कुमार निवासी राजीव कालोनी पीलीभीत और मातानरायन पाठक निवासी ग्राम गोधरा जिला बक्सर बिहार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कार चालक 23 वर्षीय संजय निवासी मुहल्ला पश्चिमी दीक्षिताना, गोला गंभीर रूप से घायल हो गया।
दूसरा हादसा रात लगभग एक बजे खुटार मार्ग पर ग्राम छत्तीपुर के पास हुआ। नगर में आई बारात से वापस लौट रही बैंड पार्टी और कलाकाराें से भरा मिनी ट्रक (डीसीएम) सड़क पर खड़े बैगास भरे ट्रक के पीछे डाले में जा घुसा। बारिश के कारण एक तो वैसे ही दृश्यता कम थी ऊपर से ट्रक में पार्किंग लाइट या रेडियम प्लेट नहीं लगी थी। यही हादसे की वजह बना। दुर्घटना में डीसीएम में सवार 46 वर्षीय वाहिद हुसैन, 45 वर्षीय जाकिर दोनों निवासी मुहल्ला हबीबुल्ला जनूबी, बीसलपुर (पीलीभीत), 50 वर्षीय बड़े हुसैन निवासी ग्राम तालगांव निगोही (शाहजहांपुर) सहित 12 साल का राशिद, 22 वर्षीय मकसूद, 20 वर्षीय आसिद, 15 वर्षीय नफीस, 10 साल का छोटे, 18 साल का फुद्दन सभी निवासी बीसलपुर घायल हो गए। मैलानी पुलिस ने108 एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला भेजा। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद वाहिद हुसैन, जाकिर और बड़े हुसैन को मृत घोषित कर दिया। घायलों का प्राथमिक उपचार कर लखीमपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
साइकिल सवार की मौत
मंगलवार की शाम लगभग तीन बजे नगर के भूतनाथ मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार 35 वर्षीय विशंभरदयाल निवासी सलाहपुर थाना मैगलगंज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह लाल्हापुर निवासी रिश्तेदार ज्ञानचंद के यहां एक समारोह में आए थे।
000
दो यात्री बसें भिड़ीं, कई जख्मी
बिजुआ (लखीमपुर)। लखीमपुर-पलिया मार्ग पर भीरा के निकट कार को ओवरटेक करने के चक्कर में मंगलवार को एक यात्री बस दूसरी से जा टकराई। इस हादसे में चालक सहित करीब 24 यात्री घायल हो गए। कुछ घायलों को उपचार के लिए सीएचसी तो कुछ को जिला अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान मार्ग पर करीब दो घंटे जाम लगा रहा। ------ (खीरी में विस्तृत लोकल पेज पर जाएगी)