फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   नकाबपोश डकैतों ने दो घरों से लूटी संपत्ति

नकाबपोश डकैतों ने दो घरों से लूटी संपत्ति

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
दो अलग-अलग घटनाओं से क्षेत्र में दहशत
विज्ञापन

निघासन/सिंगाही। निघासन थाना क्षेत्र के गांव जगनपुरवा में बृहस्पतिवार की रात एक घर में घुसे दर्जनभर नकाबपोश बदमाशों ने जमकर लूटपाट की। इस दौरान डकैतों ने गृहस्वामी को पीटकर और परिवार के लोगों में असलहों का खौफ दिखाकर नगदी, जेवर समेत एक लाख की संपत्ति लूट ली। इसी रात सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव कचौला फार्म में नकाबपोश बदमाशों ने एक सिख परिवार के घर से डेढ़ लाख की संपत्ति लूट ली। क्षेत्र में दो स्थानों पर हुई इन बड़ी वारदातों से लोगों में दहशत व्याप्त है। दोनों वारदातों की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
लुधौरी के मजरे जगनपुरवा निवासी लेखराम ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात वह अपने घर के बाहर धौरहरा से आए मेहमान रामचंद्र्र के साथ सोया हुआ था। परिवार के बाकी लोग घर के अंदर सो रहे थे। रात्रि करीब एक बजे के करीब किसी ने चारपाई पर आकर उसे जगाया। जब आंख खुली तो करीब 10-12 नकाबपोश तमंचा लिए खडे़ थे। इन लोगों ने दोनों का पीट डाला। लेखराम के रिश्तेदार रामचंद्र के अनुसार उनकी तलाशी ली और जेब में रखे करीब एक हजार रुपये छीन लिए। बदमाशों ने तमंचे के निशाने पर लेकर लेखराम से घर का दरवाजा खुलवाया और सभी के ऊपर असलहा तान कर अलमारी की चाभी ले ली और जमकर लूटपाट की। 39 हजार की नगदी, सोने के कुंडल, झुमकी सहित करीब एक लाख की संपत्ति लेकर बदमाश तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। एसओ राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इधर, सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव मुर्तिहा के पास कचौला फार्म पर दर्जनभर बदमाशों ने सिख परिवार पर धावा बोलकर रात्रि करीब 10 बजे गुरमीत और उनकी पत्नी को बंधक बना लिया। इनमें अधिकतर बदमाश अपना चेहरा ढके हुए थे। यहां से बदमाश 50 हजार की नगदी, दो तोला सोने की चेन, कपड़ा आदि करीब डेढ़ लाख की संपत्ति लूट ले गए। सिंगाही एसओ नजमुल हसन नकवी ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed