{"_id":"121-55504","slug":"Lakhimpur-55504-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"हक पाने को एकजुट हो जनता: अरशद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हक पाने को एकजुट हो जनता: अरशद
Lakhimpur
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रेड क्रेसेंट सोसायटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष का संबोधन
लखीमपुर खीरी। रेड क्रेसेंट सोसायटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरशद सिद्दीकी ने कहा कि आजादी के बाद से अब तक वादे ही किए जा रहे हैं, लेकिन वादे पूरे होते हुए दिखाई नहीं देते। अपने हक हकूक की लड़ाई आम जनता को खुद लड़नी होगी। इसके लिए उन्हें एकजुट होकर अपनी ताकत को पहचानना होगा।
संस्था के सुआगाड़ा रोड स्थित कार्यालय के उद्घाटन एवं विकलांगों को उपकरण वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि श्री सिद्दीकी ने कहा कि उनकी संस्था जिले के हर मेहनतकश व्यक्ति को उद्योग से जोड़ना चाहती है। इसके लिए गुजरात में अमूल दूध की तरह जिले में सहकारिता के क्षेत्र को बढ़ावा देना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि गुजरात में आई त्रास्तदी के समय सोसायटी ने सबसे पहले पहुंच कर राहत कार्य शुरू किया था। उन्होंने बताया कि उनकी सोसायटी लखीमपुर, सीतापुर और हरदोई में कार्य कर रही है। इन जिलों के किसान अपनी फसल सही दाम पर बेच सकें इसके लिए किसानों की सुविधा को कोल्ड स्टोरेज, गोदाम आदि बनाए जाएंगे। जिससे किसान अपनी उपज को न्यूनतम किराये पर उसमे रखकर उचित समय में अधिक मूल्य प्राप्त कर सके। गन्ना किसानों को शोषण से बचाने के लिए संस्था ने जिले में दो सहकारिता क्षेत्र की चीनी मिलों की स्थापना का भी निर्णय लिया है। बेरोजगारों को रोजगार के लिए जॉब सलाहकार केंद्र खोल कर बेरोजगारों को नि:शुल्क नौकरियों की जानकारी दी जाएगी तथा उनकी मदद भी की जाएगी। श्री सिद्दीकी ने बताया कि जिले में अब तक 50 हजार लोग सोसायटी के सदस्य बन चुके हैं। दिसंबर तक एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है। 11 हजार गरीब जोड़ों की शादियां करवाने का भी लक्ष्य है।
समारोह को जिला सचिव मौलाना मोहम्मद सईद कासमी, जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ पहलवान, आरपी अवस्थी, कैलाश भार्गव, महिला जिलाध्यक्ष प्रीति तिवारी, विजय गांधी, अलकापुरी, डॉ. नाजिम, साबिर अली, नीलम, सुनीता, मेवालाल मौर्य, रियाज अहमद आदि मौैजूद रहे। श्री सिद्दीकी ने इसके अलावा ढखेरवा चौराहा, सिंगाही और पलिया में भी कार्यालय का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
000000
चार ट्राई साइकिल सहित विकलांगों को बांटे उपकरण
लखीमपुर खीरी। रेड क्रेसेंट सोसायटी आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरशद सिद्दीकी ने विकलांग शाहिद राइन, गोवर्धन लाल, रतनलाल, फुलझड़ी को ट्राई साइकिल, प्यारेलाल और कांशीराम को छड़ी, बरकत अली सहित चार लोगों को बैसाखी प्रदान की।