{"_id":"121-55180","slug":"Lakhimpur-55180-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौशाला में गायों का स्वास्थ्य परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौशाला में गायों का स्वास्थ्य परीक्षण
Lakhimpur
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गोपाष्टमी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम
गोला गोकर्णनाथ। गोपाष्टमी पखवाड़े के अंतर्गत गौशाला में गायों का डॉक्टरों की टीम ने चिकित्सीय परीक्षण किया।
श्री धर्मादा समिति गौशाला के तत्वावधान में हुए गायों के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में पूर्व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने दर्जनों गायों का परीक्षण किया। श्री सिंह ने बताया कि गायों के लीवर में कमी होने पर उनकी पाचन क्रिया प्रभावित होती है जिससे पशु कमजोर हो जाते हैं। पशुओं को बरसात से पूर्व और बाद में वर्ष में दो बार कैल्शियम और लीवर की दवाइयां देनी चाहिए। पॉलीथिन में सब्जी आदि वस्तुएं भरकर फेंक दी जाती हैं। जिनक ो घूमने वाले गोवंशीय पशुओं के खा लेने से उनके पेट में कई तरह की बीमारियां उत्पन्न हो जाती हैं। इन बीमारियों के कारण पशुओं की मृत्यु तक हो जाती है। नगर के लोगों को जागरूक होकर पॉलीथिन के प्रयोग को बंद कराना चाहिए। जिससे पशुओं की जीवन रक्षा हो सके।
इस मौके पर रामसेवक शुक्ला, शिवम बाजपेयी, यदुनाथ सिंह, मनोज सक्सेना, विजय कुमार शुक्ला रिंकू, संदीप अवस्थी, मनोज बाथम, सुरेशचंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।