फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   दहेज हत्यारोपी पकड़ से बाहर

दहेज हत्यारोपी पकड़ से बाहर

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मार देने के मामले में पुलिस अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। घटना चार नवंबर को हुई थी। आरोपी घर में ताले लगाकर फरार है। युवती के पिता ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

मुहल्ला भुइफोरवानाथ निवासी कन्हैया लाल वाजपेयी ने अपनी पुत्री ममता का विवाह मुहल्ला शिव कालोनी निवासी बृज किशोर के पुत्र दुर्गेशनंदन तिवारी के साथ किया था। ससुराल के लोग विवाह में दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। उनका आरोप है कि इसके लिए बृजकिशोर (ससुर), जमुना देवी (सास), पति दुर्गेश और नीलिमा (ननद), ननदोई परमानंद, सीमा, अमरेंद्र आए दिन उसे पीटते थे।
विज्ञापन

कन्हैया लाल वाजपेयी का आरोप है कि चार नवंबर को ममता के ससुरालियोें ने पहले बुरी तरह पीटा और बाद में उसे जला दिया। पिता कन्हैया लाल वाजपेयी जब इसकी रिपोर्ट लिखाने कोतवाली गए तो उन पर विवाहिता ननदों और उनके पतियों के नाम एफआईआर में दर्ज न कराने का दबाव बनाया गया। घटना की रिपोर्ट छह नवंबर को दर्ज की गई। आरोप लगाया गया कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने से कतरा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed