फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मां लक्ष्मी के स्वागत की तैयारी में सजा शहर

मां लक्ष्मी के स्वागत की तैयारी में सजा शहर

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
समूचा शहर रोशन, पूर्व संध्या पर बाजार में रही काफी रौनक
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। कभी लक्ष्मीपुर के नाम से पहचान रखने वाला लखीमपुर शहर मां लक्ष्मी के स्वागत में सज गया है। घर और प्रतिष्ठान बिजली की झालरों से रोशन हो चुके हैं। दीपावली के एक दिन पहले सोमवार को बाजार में काफी गहमा-गहमी रही। धनतेरस के बाद दूसरे दिन भी लोगों ने जमकर खरीददारी की। इसके चलते बाजारों में भारी भीड़भाड़ देखी गई। सोमवार को उपहारों के आदान-प्रदान का सिलसिला भी दिनभर चलता रहा।
रोशनी के पर्व दिवाली मनाने के लिए लोगों ने धनतेरस की रात से ही अपने घरों और प्रतिष्ठानों को बिजली की झालरों से आकर्षक ढंग से सजा दिया। रविवार रात रंगबिरंगी रोशनी से शहर जगमगाता रहा। दिवाली के लिए अभी से लोगों ने पटाखे और फुलझड़ियां छोड़ीं। आतिशबाजी को लेकर बच्चों में खासा उत्साह दिखाई दिया। दिनभर बच्चों ने पटाखाें की खरीददारी की।
विज्ञापन

000000
धमाकों की गूंज के साथ आसमान में बिखरेगी रोशनी
इस बार एक से बढ़ कर एक स्टाइलिश आतिशबाजी बाजार में उपलब्ध है। मिसाइलें बच्चों की पहली पसंद बनी हुई है। इनसे धमाका तो धरती पर होगा पर रोशनी का फौव्वारा आसमान में फूटेगा। कई धमाकेदार बम भी बाजार में हैं। इनकी तेज आवाज से दिवाली की रात गूंजेगी। अनार और फुलझड़ियों की बिक्री सबसे ज्यादा हो रही है। बाजार में ब्रांडेड आतिशबाजी की सबसे ज्यादा मांग है। अनारों की वैरायटी भी इस बार बाजार में सबसे ज्यादा बाजार में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
दिवाली के पहले उपहारों की रही धूम
छोटी दीपावली के दिन उपहारों के लेनदेन का सिलसिला जारी रहा। लोगों ने उपहार खरीदे और अपने मित्रों व रिश्तेदारों में वितरित किए। इस बार मिठाइयों की अपेक्षा चाकलेट, बिस्किट, क्राकरी और बर्तनों के गिफ्ट हैंपर बनाए और वितरित किए। लोगों ने मिठाइयों के गिफ्ट पैक भी खरीदे। मिठाइयों में लोगों ने जल्दी खराब न होने वाली मिठाइयों को वरीयता दी।

00000
गृह सज्जा और पूजन सामग्री भी खूब बिकी
बाजार में सोमवार को पूजन सामग्री और घर व पूजास्थल सजाने की सामग्री जैसे पलस्टिक फूलों की झालरें, श्री गणेश लक्ष्मी की मूर्तियाें के कपड़े, माला, आसन और मां लक्ष्मी के चरण, श्रीयंत्र और वंदनवार की सजी दुकानों पर खरीददारों की काफी भीड़ रही। मिट्टी के दिये और मोमबत्तियों की बिक्री भी खूब हुई। इस बार लोग मोमबत्ती की अपेक्षा मिट्टी के दियों को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed