फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मतदाता बनने में दिखाया उत्साह

मतदाता बनने में दिखाया उत्साह

Sun, 14 Oct 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Sun, 14 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पहले दिन सौ से अधिक युवाओं ने भरे मतदाता फार्म
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। वाईडी डिग्री कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसमें युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। पहले दिन सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने फार्म संख्या छह भरे। इस मौके पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।

वाईडी डिग्री कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का उद्घाटन अपर जिलाधिकारी वियोधन ने बच्चों को फार्म 6 वितरित कर किया। इस मौके पर एडीएम ने छात्र-छात्राओं को बताया कि जो लोग 01 जनवरी 2013 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं या 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं और मतदाता नहीं हैं वे लोग वाईडी कॉलेज के चीफ प्राक्टर डॉ. जेएन सिंह से फार्म 6 प्राप्त कर उसे भर कर वहीं जमा कर देें। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. आरके सिंह ने छात्र-छात्राओं को बताया कि वे लोग मतदाता बनकर राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। उन्होंने राष्ट्र के विकास में युवाओं केमहत्व को भी बताया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यालय के शिक्षक डॉ. सत्येंद्र दुबे की गजलें और विशाल द्विवेदी के गीत बहुत पसंद किए गए। कई छात्र- छात्राओं ने देशभक्ति के गीत गाकर राष्ट्रभक्ति का भाव दिखाया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के चीफ प्राक्टर और मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. जेएन सिंह ने किया। डॉ. जेएन सिंह ने बताया कि पहले दिन सौ से अधिक छात्र-छात्राओं को एडीएम ने फार्म 6 वितरित किए। कार्यक्रम में शिक्षक डॉ. वाईएस सेंगर, डॉ. सुभाष चंद, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. कमलेश बाबू, डॉ.संजीव गुप्ता, डॉ. मनोज मिश्रा, डॉ.सत्यभान, डॉ. अनामिका चौधरी व डॉ. ज्योति पंत सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed