फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला

घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला

Wed, 12 Sep 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Wed, 12 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
तीन महिलाएं भी हमले में हुई घायल, एक युवक गंभीर
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव मूड़ा भाई में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जो भी सामने आया उसी को घायल करते चले गए। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसे बचाने केप्रयास में उसकी मां व दो बहनें भी घायल हो गईं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मूड़ा भाई निवासी खुशीराम मंगलवार को किसी काम के सिलसिले में गोला गए थे। उन्होंने सोमवार को घर के बाहर नींव भरवाई थी। मंगलवार की शाम को गांव के ही करीब आधा दर्जन हमलावरों ने खुशीराम के घर पर धावा बोल दिया और खुशीराम के पुत्र 18 वर्षीय अनिल कुमार को धारदार हथियार से मारने लगे। चीख-पुकार सुनकर अनिल की मां शांती देवी उसे बचाने आई तो उस पर भी हमलावरों ने कई वार कर दिए, जिससे वह भी घायल हो गई। इसके बाद अनिल की बहन ममता व वेदवती बचाने आगे आईं, तो हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और दोनों को धारदार हथियार से घायल कर दिया। करीब आधे घंटे तक हमलावर घर में तांडव मचाते रहे। इस बीच छोटे बच्चे भी घायल हुए हैं। अनिल के मरणासन्न होने पर हमलावर धमकी देते हुए भाग गए। मामले की सूचना हैदराबाद थाना पुलिस को दी गई है। घायल शांती देवी ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने धावा बोलकर सभी पर जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने रंजिश से इंकार किया है। घायलों को देर शाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, सूचना पाकर पुलिस गांव पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed