{"_id":"1-47925","slug":"Lakhimpur-47925-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की पिटाई मामले में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र की पिटाई मामले में रिपोर्ट दर्ज
Lakhimpur
Updated Tue, 31 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निघासन। गांव बल्लीपुर के प्राथमिक स्कूल में छात्र की पिटाई के मामले में पुलिस ने अध्यापक के खिलाफ छात्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव बल्लीपुर में प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय पास में ही हैं। दोनो विद्यालय में शनिवार को एक साथ लंच हुआ। इस दौरान सभी छात्र एक साथ खेल रहे थे। अचानक कक्षा पांच के छात्र करन और कक्षा सात के छात्र दुष्यंत में खेल-खेल में कहासुनी हो गयी। दोनो छात्र आपस में भिड़ गए और करन ने दुष्यंत को धक्का दे दिया। दुष्यंत ने इसकी शिकायत अपने अध्यापक शत्रोहन लाल से की। आरोप है कि शत्रोहन लाल डंडा लेकर प्राथमिक विद्यालय पहुंचे और करन की पिटाई कर दी। इससे वह गिर गया। सूचना मिलते ही परिवार वालों ने उसे प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। हालत खराब होने पर करन को थाने लाया गया और आरोपी अध्यापक शत्रोहन लाल के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करायी गई।