{"_id":"1-43714","slug":"Lakhimpur-43714-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारपाई की पाटी से पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारपाई की पाटी से पीटकर हत्या
Lakhimpur
Updated Sun, 10 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सोते समय किरायेदार ने किया हमला, आरोपी फरार
मझगईं। चौकी क्षेत्र के मलंगा गांव में एक युवक की शनिवार सुबह चारपाई की पाटी से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाते समय उसकी मौत हुई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
मलंगा गांव निवासी कामता प्रसाद के घर थाना निघासन के गांव बल्लीपुर का झोलाछाप सुनील कुमार करीब दो वर्ष से रह रहा था। इस बीच कामता और सुनील के बीच कुछ ऐसा हुआ कि आए दिन झगड़े होने लगे। लोगों के मुताबिक शुक्रवार शाम भी दोनों के बीच मारपीट हुई। बावजूद सुनील घर में ही सोया और शनिवार को अलसुबह अपने गुस्से की भड़ास निकालने के लिए कामता पर चारपाई की पाटी से ताबड़तोड़ कई वार कर वहां से भाग निकला। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। काफी देर बाद जख्मी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान कामता की मौत हो गई।
मृतक की पत्नी ने सुनील के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है और आरोपी के कई रिश्तेदारों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।