फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मोहल्ले वाले सड़क पर उतरे, धरना दिया

मोहल्ले वाले सड़क पर उतरे, धरना दिया

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खीरी टाउन में नाला खुदाई का विरोध
विज्ञापन

खीरी टाउन। कथित तौर पर गलत ढंग से लाखों की लागत से नाला निर्माण के लिए रातों-रात की गई खुदाई से मोहल्लावासी रामस्वरूप और संजय के क्षतिग्रस्त हुए मकान और चबूतरे के विरोध में मोहल्लावासी शनिवार को सड़क पर उतर आए। कुछ देर धरना प्रदर्शन करने के बाद सभी नाला पाटने लगे। इस बात को लेकर ठेकेदार से उनकी झड़प भी हुई। इसके बाद नाला निर्माण का कार्य रोक दिया गया।
मोहल्ला वासियों ने नगर पंचायत पर तालाब पाटने के आरोपी लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए नाला खुदवाने का आरोप लगाया है।
कस्बे के मोहल्ला जोशी टोला में शुक्रवार रात नगर पंचायत ठेकेदार ने नाला निर्माण के लिए जेसीबी से खुदाई करवा दी। आरोप है कि आनन-फानन में की गई इस खुदाई से मोहल्ला निवासी राम स्वरूप और संजय का मकान तथा चबूतरा क्षतिग्रस्त हो गया। मोहल्लेवासियों का कहना है कि नगर पंचायत के लाखों की लागत से बनाए जाने वाले इस नाले का कोई औचित्य नहीं है, बल्कि इस नाले के निर्माण से मोहल्ले का पानी बाहर जाने के बजाय बाहर का पानी मोहल्ले में ही आएगा। प्रदर्शनकारियों का यह भी आरोप था कि कुछ समय पहले नगर पंचायत स्थित नाले को कुछ लोगों ने जबरिया पाट दिया। यह नाला निर्माण उन्हीं को लाभ पहुंचाने की नीयत से किया जा रहा है। नाले की चौड़ाई करीब पांच फिट तथा गहराई चार फिट है।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन को चंद्रशेखर, अश्वनि शर्मा, विजय गांधी, जमील अहमद, मकसूद अली, श्याम सिंह, दिनेश, इंद्रेश सिंह, मोहमद हसीब खॉ, संजय रामस्वरूप, प्यारे लाल, कमल आदि ने संबोधित किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि तीन दिन के भीतर अगर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो मोहल्लेवाले अनशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed